Site icon Yashbharat.com

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव: तारीखों का एलान आज, 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

images 33

Budhni By Election Result Update: बुधनी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चल रहे हैं आगे

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव: तारीखों का एलान आज, 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा का चुनावी बिगुल बजने वाला है। चुनाव आयोग इलेक्शन की तारीखों की आज (मंगलवार) घोषणा करेगा। महाराष्ट्र में शिवसेना, भाजपा और एनसीपी की सरकार है। वहीं, झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार है। इसमें वाम दल, राजद और कांग्रेस पार्टी शामिल है।

 चुनाव आयोग महाराष्ट्र और विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज (मंगलवार) करेगा। इलेक्शन कमीशन दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। महाराष्ट्र में पिछले दो विधानसभा चुनाव की तरह एक फेज में मतदान हो सकता है।

वहीं, झारखंड में पांच चरण में वोटिंग का ट्रेंड बरकरार रह सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा।

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर होगा मतदान

राज्य की 288 सीटों पर मतदान होना है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था, जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला था। हालांकि आंतरिक कलह के कारण शिवसेना ने गठबंधन तोड़ दिया और एनसीपी के साथ मिलकर बनाया।

भारतीय राष्ट्री कांग्रेस ने महाविकास अघाड़ी में शामिल होकर सरकार बनाई, जिसमें उद्धव ठाकरे नए मुख्यमंत्री बने। 2022 में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 40 विधायकों के साथ मिलकर भाजपा के साथ सरकार बनाई, जिसके बाद शिंदे नए सीएम बने। 2023 के बाद अजित पवार भी सरकार में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र में किस पार्टी के पास कितनी सीट?

सत्तारूढ़ महागठबंधन, कुल सीटें- 201

भाजपा- 103

शिवसेना-37

एनसीपी- 39

छोटे दल- 9

निर्देलीय- 13

महाविकास अघाड़ी, कुल सीटें- 67

कांग्रेस- 37

शिवसेना (यूबीटी)- 37

एनसीपी (शरद पवार)- 13

शेकाप- 1

स्वतंत्र- 1

झारखंड का राजनीतिक समीकरण

झारखंड में JMM के नेतृत्व वाली सरकार है। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल की 32 सीटों पर ध्यान देना होगा। संथाल परगना की 18 सीटों में से सिर्फ 3 सीटें भाजपा ने पिछले चुनाव में जीती थी। वहीं, कोल्हान प्रमंडल की 14 विधानसभा सीटों पर खाता नहीं खुला था। जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हार गए थे।

वहीं, भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा था। चंपई सोरेन राज्य के नए सीएम बने। हालांकि जमानत से बाहर आने के बाद हेमंत ने चंपई से मुख्यमंत्री पद वापस ले लिया। इसके बाद चंपई सोरेन ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

झारखंड में किस पार्टी के पास कितनी सीट?

सत्तारूढ़ महागठबंधन, कुल सीटें- 47

जेएमएम- 27

कांग्रेस- 18

राजद- 01

सीपीआई (एम)- 01

एनडीए, कुल सीटें- 28

भाजपा- 24

आजसू- 03

एनसीपी- 01

अन्य पार्टियां

निर्दलीय- 02

अन्य- 04

Exit mobile version