Site icon Yashbharat.com

Maharashtra Election Result 2019 LIVE Updates : महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को रुझानों में बहुमत, नागपुर साउथ वेस्‍ट सीट पर देवेन्‍द्र फडणनवीस आगे

24 10 2019 countingnew 19696185 85848500

नई दिल्ली। Maharashtra Election Polls Result 2019: राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है, शिवसेना से भाजपा आगे चल रही है। कराड दक्षिण से कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण, शिरडी सीट से राधाकृष्ण विखे पाटिल आगे चल रहे हैं, सोलापुर सीट से प्रणीति शिंदे आगे, परली सीट से धनंजय मुंडे आगे पंकजा मुंडे पीछे चल रहे हैं। वर्ली सीट से आदित्‍य ठाकरे और देवेन्‍द्र फडणनवीस नागपुर साउथ वेस्‍ट सीट पर आगे चल रहे हैं। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए यह अग्नि परीक्षा की तरह है। हालांकि, तमाम एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ गठबंधन को बहुमत के आंकड़े से काफी ऊपर बताया गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस-NCP गठबंधन ने भी सत्तारूढ़ गठबंधन को पटखनी देने की कोशिश में है।

Maharashtra Election Result 2019 LIVE Updates

10: 32 AM- येवला से छगनभुजबल आगे चल रहे हैं
9:20 AM- गोरेगांव से विद्या ठाकुर और शिरडी सीट से राधाकृष्ण विखे पाटिल आगे चल रहे हैं

9:10 AM- नालासाेपारा से शिवसेना के प्रदीप शर्मा पीछे चल रहे हैं, कांंग्रेस के बालासाहेब थोराट आगे चल रहे हैं

8:59AM- सोलापुर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रणीति शिंदे आगे चल रही हैं, परली सीट से धनंजय मुंडे आगे पंकजा मुंडे पीछे चल रहे हैं
गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया गया था, शाम 6 बजे तक 60.05 प्रतिशत तक ही मतदान हुआ था, जबकि वर्ष 2014 में ये आंकड़ा 63.08 फीसद था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच अहम मुकाबला है। भाजपा की बात करें तो भाजपा यहां 150 और शिवसेना 124 सीटों पर चुनावी जंग लड़ रही है। वहीं कांग्रेस ने 147 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। वहीं एनसीपी के 121 प्रत्याशी चुनावी जंग में शामिल हैं। राज ठाकरे की पार्टी ने भी 101 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

Exit mobile version