Site icon Yashbharat.com

Mahakal Ujjain: KL राहुल पत्नी अथिया के साथ महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

kl rahul and athiya in mahakal mandir

Mahakal Ujjain: KL राहुल पत्नी अथिया के साथ महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल । भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल रविवार सुबह पत्नी अथिया के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इंदौर में आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी इंदौर पहुंचे हैं। केएल राहुल की हाल ही में सुनील शेट्टी के बेटी अथिया के साथ शादी हुई है। दोनों ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

 

टीम इंडिया अन्य खिलाड़ी भी आ सकते हैं महाकाल मंदिर

 

इंदौर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य खिलाड़ी भी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और महाकाल लोक के दर्शन करने आ सकते हैं। शनिवार को विराट और अनुष्ठा भी बेटी के साथ इंदौर पहुंचे हैं। उज्जैन में महाकाल महालोक बनने के बाद से बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बड़ी हस्तियों का आना भी जारी है।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सपरिवार भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बताया जाता है विधानसभा अध्यक्ष स्वास्थ्य लाभ के बाद भगवान महाकाल के दर्शन करने आए थे। परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का अभिषेक-पूजन किया। इसके बाद नंदी मंडपम में भगवान नंदी का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

Exit mobile version