Site icon YASHBHARAT.COM

Madurai Tanishq Robbery Case: तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता; मुख्य आरोपी यूट्यूबर निशांत से 6.4 किलो सोना बरामद, 1 दिसंबर तक भेजा गया जेल

मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै स्थित तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की लूट के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी और यूट्यूबर निशांत की निशानदेही पर 6.4 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। इससे पहले मामले में गिरफ्तार उसकी महिला सहयोगी मीनाक्षी के पास से 5.5 किलो सोना मिला था। इस तरह पुलिस अब तक कुल 11.9 किलोग्राम सोना बरामद कर चुकी है।

YouTube New Rules: नए यूट्यूबर्स को बड़ा झटका; अब दोगुनी मेहनत के बाद होगी कमाई, YPP पॉलिसी में बड़ा बदलाव

धर्मपुरी से गिरफ्तारी और पहाड़ी इलाके से बरामदगी

पुलिस ने मुख्य आरोपी निशांत को सोमवार को धर्मपुरी जिले के सीसमपट्टी इलाके से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे मदुरै लाकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी के आभूषण छिपाकर रखने की बात कबूल की। निशांत की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मुनियांडीपुरम के गोपालिपुरम पहाड़ी इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया और वहां छिपाकर रखा गया 6.4 किलोग्राम सोना बरामद कर लिया।

12 नवंबर की तड़के हुई थी करोड़ों की लूट

गौरतलब है कि लूट की यह सनसनीखेज वारदात 12 नवंबर की तड़के मदुरै बाईपास रोड स्थित तनिष्क शोरूम में अंजाम दी गई थी। बदमाशों ने शोरूम को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण पार कर दिए थे, जिसके बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं।

अदालत ने 1 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस पूछताछ के बाद निशांत का सरकारी राजाजी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और नियंत्रण कक्ष इकाई में उसके बायोमेट्रिक विवरण दर्ज किए गए। इसके बाद 16 नवंबर को उसे मदुरै जिले की 5वीं न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मी प्रिया की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बरामद सोने के आभूषण भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। सभी तथ्यों पर गौर करने के बाद अदालत ने निशांत को 1 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। फिलहाल, आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच मदुरै केंद्रीय कारागार में रखा गया है।

Exit mobile version