Latest

Madina: कुछ देर में मदीना के लिए रवाना होगा हजयात्रियों का पहला जत्था, इसमें 285 श्रद्धालु

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ देर बाद हजयात्रियों का पहला जत्था मदीना के लिए रवाना हो जाएगा। इस दल में 285 श्रद्धालु शामिल हैं। दिल्ली राज्य हज समिति की ओर से सभी हजयात्रियों को शुभकामनाएं दी गई हैं। दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने बताया कि आज हज 2024 की पहली उड़ान 285 लोगों के साथ सुबह 2.20 बजे मदीना के लिए रवाना होगी। मैं उन सभी को बधाई देती हूं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम