Madhya Pradesh Weather News । अति कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में दक्षिण मध्य महाराष्ट्र पर बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इसके प्रभाव से महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बरसात हो रही है। इस सिस्टम के प्रभाव से गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा में 3.0, बैतूल में 2.0, जबलपुर
शुक्रवार को जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बरसात होने की उम्मीद है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि महाराष्ट्र पर बने सिस्टम के शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिशा में अरब सागर की तरफ बढ़ने की संभावना है। साथ ही उसके अवदाब में बदलने के भी आसार हैं। इस वजह से दक्षिणी मप्र के जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भी बरसात होने के आसार हैं।
