Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

3 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

कटनी। मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के प्रदेशव्यापी आव्हान पर 3 सूत्रीय मांगों को लेकर एमपीएमएसआरयू कटनी इकाई ने आज विधायक संदीप जायसवाल को ज्ञापन सौंपा।

कटनी इकाई के अध्यक्ष कामरेड शिब्बू परौहा ने बताया कि मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन प्रतिनिधि मंडल आज विधायक श्री जायसवाल के कार्यालय में पहुंच कर पहले दवा प्रतिनिधियों की राज्य सरकार से संबंधित मांगों के बारे में चर्चा की इसके बाद ज्ञापन सौंपा।

कामरेड शिब्बू परौहा ने बताया कि हमारी प्रमुख तीन मांगों में सेल्स प्रमोशन एम्पलाय एक्ट करने के साथ ही उसे सेल्स एम्पलाय को वर्कमैन कैटेगिरी में रखना, 8 घंटे ही काम लेना व न्यूनतम 26 हजार वेतन दिया जाना शामिल है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन से कटनी इकाई के सचिव कॉमरेड मनोज तिवारी, कार्यकारणी सदस्य सतेंद्र श्रीवास्तव, कामद सिंह, नितिन चौबे, सुभाष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम