Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश प्राकृतिक संपदा से समृद्ध राज्य,अपनी सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से हमारे प्रदेश का विशेष स्थान – मनीष पाठक

IMG 20241102 WA0049

मध्यप्रदेश प्राकृतिक संपदा से समृद्ध राज्य,अपनी सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से हमारे प्रदेश का विशेष स्थान – मनीष पाठ

कटनी -मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें मिशन चौक मुख्य चौरहे पर दीप प्रज्जवलन कर स्थापना दिवस एवं दीपावली के पावन पर्व की शहर वासियों को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित कर शहर के चौमुखी विकास की कामना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की स्वर्णिम यात्रा में हमारी सरकार, हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है,हमारा मध्यप्रदेश प्राकृतिक संपदा से समृद्ध राज्य है और अपनी सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण विशेष स्थान रखता है।

 

इसे “भारत का हृदय” कहा जाता है क्योंकि यह देश के भौगोलिक केंद्र में स्थित है। यहाँ खजुराहो के मंदिर, साँची के बौद्ध स्तूप और भीमबेटका की गुफाएँ जैसे विश्व धरोहर स्थल मौजूद हैं। हमारा राज्य कई राष्ट्रीय उद्यानों, आदिवासी परंपराओं, और तानसेन संगीत समारोह और खजुराहो नृत्य महोत्सव जैसे प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है, मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगरपालिक निगम कटनी द्वारा शहर के मुख्य स्थानों में दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद गण,नगर पालिक निगम कटनी के अधिकारी कर्मचारियों सहित शहर के नागरिकों की उपस्थिति रही ।

Exit mobile version