Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान: सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, पुरस्कार राशि ₹1 करोड़ से ज्यादा

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान: सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, पुरस्कार राशि ₹1 करोड़ से ज्यादा।  भारतीय सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने को मध्य प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से स्वीकृति लेकर यह तय किया है कि उज्जैन के यशस्वी सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर अब हर वर्ष ‘सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान: सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, पुरस्कार राशि ₹1 करोड़ से ज्यादा

यह भारत का पहला ऐसा अंतरराष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार होगा जो संस्कृति, न्याय, विज्ञान और जनकल्याण जैसे सार्वभौमिक मूल्यों पर सम्राट विक्रमादित्य की छवि वाले विश्व के श्रेष्ठतम व्यक्तित्व को दिया जाएगा।

राज्य सरकार और भारत सरकार के सहयोग से प्रारंभ हो रहे इस पुरस्कार की राशि एक करोड़ रुपये से अधिक होगी। यह सम्मान हर वर्ष उन विशिष्ट वैश्विक व्यक्तित्वों को मिलेगा जिन्होंने अपने जीवन और कार्यों से सम्राट विक्रमादित्य के उच्च आदर्शों- सुशासन, दानशीलता, प्रज्ञा, न्यायप्रियता, विज्ञानबोध, संस्कृति-प्रेम और लोककल्याण का उदाहरण प्रस्तुत किया हो।

Exit mobile version