Site icon Yashbharat.com

Madhya Pradesh Budget 2020-21 : सरकार की मुसीबत बने बिजली व कर्जमाफी, बिगड़ रहा बजट

Madhya Pradesh Budget 2020-21 : भोपाल। सौ रुपए में सौ यूनिट बिजली की इंदिरा गृह ज्योति योजना और जय जवान फसल ऋणमाफी योजना के भारी-भरकम खर्च के कारण मध्यप्रदेश सरकार का बजट संतुलन बिगड़ रहा है।

विधानसभा में इसी महीने पेश होने वाले 2020-21 के बजट की तैयारी के लिए जारी कवायद में ये तथ्य सामने आया कि बिजली सब्सिडी पर कुल 18 हजार करोड़ रुपये का बोझ सरकार को वहन करना है। वहीं कर्जमाफी के लिए भी छह से आठ हजार करोड़ रुपये का बजट रखने की संभावना है।

इधर, केंद्र सरकार द्वारा करों के हिस्से में 14 हजार 233 करोड़ रुपये की कटौती करने और प्रदेश के राजस्व में लगभग साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये कम एकत्र होने के अनुमान ने प्रदेश के बजटीय संतुलन को और भी बिगाड़ दिया है।

Exit mobile version