Site icon Yashbharat.com

Madhya Pradesh Assembly by-elections: बसपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की सूची

download

Madhya Pradesh Assembly by-elections: भोपाल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मप्र विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को दस प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। यह प्रत्याशियों की दूसरी सूची है। पहली सूची में आठ प्रत्याशी घोषित किए गए थे।

शुक्रवार को जारी सूची में दतिया जिले की भांडेर सीट से पार्टी ने महेंद्र बौद्ध को प्रत्याशी बनाया गया है। बौद्ध का मुकाबला कांग्रेस के फूल सिंह बरैया से होगा। इसके अलावा गुना जिले की बमोरी विधानसभा सीट से रमेश डाबर और ब्यावरा सीट से गोपाल सिंह भिलाला को प्रत्याशी बनाया गया है। दोनों पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मायावती की अनुमति मिलने के बाद दस प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। तीसरी सूची भी चार-पांच दिन में आएगी। पार्टी ने तय किया है कि सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ा जाएगा। भांडेर से पार्टी ने कांग्रेस से आए पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध को चुनाव मैदान में उतारा है। बौद्ध कांग्रेस द्वारा बरैया को टिकट दिए जाने से नाराज थे और उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। पहली सूची में जौरा, मुरैना, पोहरी, मेहगांव, अंबाह, गोहद, डबरा और करैरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए गए थे।

Exit mobile version