katniमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा समाजसेवी गोपाल सिंघानिया सम्मानित, समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा समाजसेवी गोपाल सिंघानिया सम्मानित, समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

कटनी। मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल तथा प्रदेश महामंत्री श्रीमती सविता अग्रवाल के नगर आगमन अवसर पर अग्रवाल भवन में महासभा की एक गरिमामयी बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए श्री राजस्थानी मारवाड़ी समाज कटनी के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंघानिया को प्रदेश अध्यक्ष मित्तल एवं अतिथिगणों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला, महिला एवं युवा इकाई के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी  मुरली मनोहर अग्रवाल ने किया।

Back to top button