Site icon Yashbharat.com

Madhya pradesh में विभागों का आज हो सकता है बंटवारा

Shivraj-sindhya-yashbharat

Shivraj-sindhya-yashbharat

मंत्रिमंडल विस्तार के चौथे दिन यानी के आज मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा हो सकता है, मुख्यमंत्री शिवराज विभागों को लेकर अंतिम निर्णय लेने से पहले रविवार को दिल्ली में बीजेपी के  नड्डा और बीएल संतोष से मुलाकात की इसके अलावा उनकी अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई।

माना जा रहा है कि सोमवार को दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद वे मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर देंगे। मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक रखी गई है. सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में जिस तरह राज्यसभा सदस्य ज्योदिरादित्य सिंधिया को तवज्जो दी गई है, ठीक उसी तरह उनके कोटे से आए मंत्रियों को विभाग भी मिलेंगे.बताया जा रहा है कि नगरीय विकास, लोक निर्माण, परिवहन सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा सिंधिया समर्थक मंत्रियों को दिया जा सकता है।

इसको लेकर ही समन्वय स्थापित करने पर मंथन चल रहा है.दरअसल, कमल नाथ सरकार में भी सिंधिया कोटे के मंत्रियों के पास स्वास्थ्य, परिवहन, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, श्रम जैसे विभाग थे। शिवराज सरकार में भी सिंधिया समर्थक मंत्रियों को इससे कमतर विभाग नहीं दिए जाने का दबाव है।

Exit mobile version