Site icon Yashbharat.com

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री शिवराज के अफसरों को निर्देश, सभी घर से संभालें मोर्चा

03 04 2020 shivraj home2

Coronavirus in Madhya Pradesh भोपाल में एक आईएएस अधिकारी-के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को घर से ही मोर्चा संभालने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को वे भी मंत्रालय नहीं गए और घर से ही धर्मगुरुओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बात की और अन्य काम निपटाए।

वहीं, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित चुनिंदा अफसर ही मंत्रालय पहुंचे। अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी कारी घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। सूत्रों के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव आईएएस 31 मार्च को मंत्रालय में हुई मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj आज समस्त धर्मगुरुओं के साथ प्रदेश में #COVID19 के संक्रमण की रोकथाम के संबंध में चर्चा कर रहे हैं।

सभी धर्मगुरुओं से अपने-अपने अनुयायियों को #Lockdown का पालन करने व सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया गया है। pic.twitter.com/hFNWUGdQiy

— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) April 3, 2020

Exit mobile version