Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

चाबी ना देने से फांसी पर लटकने जा रहा था, माधवनगर पुलिस की तत्पर्ता से युवक की बची जान

कटनी। चाबी ना देने से फांसी पर लटकने जा रहा था, माधवनगर पुलिस की तत्पर्ता से युवक की जान बची अभिजीत कुमार रंजन, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ की।

तत्परता और सतर्कता से कार्य करते हुए पुलिस टीम ने युवक को फांसी लगाने से पहले ही बचा लिया। जांच के दौरान पता चला कि युवक अपनी पत्नी द्वारा घर की चाबी न देने के कारण नाराज था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया।

इस सराहनीय प्रयास के लिए माधवनगर पुलिस स्टेशन की टीम की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। निरीक्षक अनूप सिंह और आरक्षक भानू प्रकाश पांडेय, बृज किशोर की नेतृत्व क्षमता और समय पर की गई कार्यवाही ने एक कीमती जीवन को बचा लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम