अपहृत 02 नाबालिक बालिका को माधवनगर पुलिस ने जबलपुर, बिलासपुर से किया दस्तयाब, दोनों आरोपी भी गिरफ्तार

अपहृत 02 नाबालिक बालिका को माधवनगर पुलिस ने जबलपुर, बिलासपुर से किया दस्तयाब, दोनों आरोपी भी गिरफ्ता
कटनी -अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे आपरेशन में श्रीमान कमल मौर्य अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं शिवा पाठक डीएसपी (अजाक) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में गठित माधवनगर पुलिस ने नाबालिक को दस्तयाब करने एवं अपहृता को बहला फुसलाकर अपहरण करने व बलात्कार करने वाले अलग अलग प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना माधवनगर पुलिस ने 13 वर्ष व 17 वर्ष की दो अलग अलग प्रकरण में अपहृत किशोरियो को जबलपुर व बिलासपुर (छत्तीसगढ) से दस्तयाब किया एवं उनका अपहरण करने वाले 02 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियो व्दारा नाबालिक किशोरियो से पहले जान पहचान बनायी फिर उनहे बहला फुसलाकर अपने साथ अलग अलग स्थानों पर भगाकर ले गये तथा 17 वर्ष की नाबालिक के साथ बहला फुसलाकर बलात्कार करने पर पुलिस व्दारा ओरीपी को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरणः- दोनो नाबालिक बालिका माधवनगर अंतर्गत अपने परिवार के साथ घर पर थी तभी उनके माता पिता मजदूरी करने गये और जब वापस आये तब नाबालिक लड़किया अपने घर पर नही मिली तब बालिकाओ की माता ने थाना माधवनगर में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी जिस पर थाना माधवनगर में नाबालिक को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर पृथक पृथक अप. क्रं. 512/26 व 717/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना माधवनगर में सूचना दिन से अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की तलाश पुलिस निरंतर जिला कटनी एवं सीमावर्ती जिलो के साथ साथ अन्य प्रदेशों में भी लगातार तलाश कर रही थी, जिसे मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 17 वर्षीय अपहृता को जबलपुर रिझाई एवं 13 वर्षीय अपहृता को बिलासपुर (छत्तीसगढ) से पुलिस टीम व्दारा दस्तयाब किया गया है तथा 17 वर्षीय अपहृता व्दारा अपने कथन में आरोपी व्दारा प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण कर ले जाना पर और बलात्कार करने की बात बताने पर पुलिस व्दारा आरोपी विवेक साहू पिता राजवीर साहू उम्र- 19 वर्ष निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना दबियापुर जिला औरेया (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया गया है तथा 13 वर्षीय अपहृता व्दारा अपने कथन में बहलाफुसलाकर ले जाना कथन मे बताने पर आरोपी रूपेश उर्फ रिंकु पिता अशोक ठरवानी उम्र 20 वर्ष निवासी हास्पिटल लाईन थाना माधवनगर हाल अमीरगंज को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय कटनी पेश किया जाना है।
महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में उनि कृष्ण कुमार पटेल, प्रआर0 आशीष श्रीवास, शोभनाथ शर्मा , आरक्षक नवीन शुक्ला, मयंक सिंह, मआर0 आरती सैय्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।








