माधवनगर पुलिस ने किया बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा,साढ़े पाँच लाख रूपये के सोने-चाँदी के जेवरात बरामद
माधवनगर पुलिस ने किया बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा,साढ़े पाँच लाख रूपये के सोने-चाँदी के जेवरात बरामद
कटनी -अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष बेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस द्वारा थाना माधवनगर अंतर्गत घटित बड़ी चोरी का पर्दाफांस कर 03 चोरों से लगभग साढ़े पाँच लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
गत 12 जुलाई को फरियादी जगदीश प्रसाद उरमलिया पिता राजेन्द्र प्रसाद उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम खजुरी बडखेरा थाना माधवनगर जिला कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12 जुलाई की रात्रि 01:00 बजे से 06:00 बजे के बीच ग्राम खजुरी में प्रार्थी के घर की अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगद 40,000 रुपये अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये हैं। रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात चोरों की पतासाजी के हरसंभव प्रयास किए गए।
चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के अनुक्रम में भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्रों के माध्यम से संदेहियों से पूर्ण व्यावसायिक दक्षता के साथ पूंछतांछ की गई, जिसमें क्रमशः सुग्रीव उर्फ पप्पू पटैल निवासी परसवारा थाना बरही, मदन जायसवाल निवासी शिवाजी नगर थाना कोतवाली. अशोक कुशवाहा निवासी भेडा तेवरी थाना स्लीमनाबाद द्वारा चोरी की घटना किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों से पुछताछ के दौरान कटनी एवं समीपवर्ती जिलों मैहर, सतना में भी बोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है, उनके आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। जिसमे सुग्रीव उर्फ पप्पू पटैल निवासी परसवारा थाना बरही जिला कटनी मदन जायसवाल निवासी शिवाजी नगर, थाना कोतवाली जिला कटनी 2. अशोक कुशवाहा निवासी भेडा तेवरी थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी सोने का 1 पेन्डेल, 1 सोने की अंगूठी, 7 सोने की चूड़ियां, 1 सोने की चेन, 1 सोने का मंगलसूत्र एवं चार सोने की पत्ती, एक जोडी चांदी की पायल, दो चांदी की मूर्तियां बरामद की गई, जिनका बाजार मूल्य करीब 5,25,000 रुपये है।
इस खुलासे में मुख्य भूमिका निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी माधवनगर उप निरीक्षक दुर्गेश तिवारी, चौकी प्रभारी निवार, सउनि कमलेश्वर शुक्ला, सउनि मनोज, प्र.आर. कमलेश, प्र.आर. लालजी यादव, प्र.आर अजीत, प्र.आर. गौरव, प्र.आर. देवेश, आर. शिव कुमार, आर. राजेन्द्र, आर सुभाष यादव, आर. महेश चौधरी, आर. रणविजय सिंह, आर. रामचरण वर्मा, आर. अभय यादव इन सभी की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा नगद इनाम से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।