माधवनगर पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, तीन गिरफ्तार,ताश के 52 पत्तों के साथ 25,900 रुपये नकद जब्
कटनी, 28 अक्टूबर। माधवनगर थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्तों के साथ 25,900 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को माधवनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राबर्ट लाइन क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील मूलजानी (46), निवासी हॉस्पिटल लाइन माधवनगर, वीरेन्द्र नामदेव (44), निवासी खैबर लाइन माधवनगर तथा राजेश लखानी (44), निवासी समदड़िया कॉलोनी माधवनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से कुल 25,900 रुपये नकद एवं ताश के 52 पत्ते जब्त किए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा डीएसपी (अजाक) अनिमेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के साथ प्रधान आरक्षक अजित सिंह, आरक्षक मणि सिंह, लोकेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, रणविजय यादव और नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जुआ या अन्य गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

