कटनी। जिला मुख्यालय से लगभग 70 मिलोमीटर दूर मैहर स्थित मां शारदा मंदिर का रोपवे आज 17 से आगामी 26 मार्च तक नौ दिन बंद रहेगा। चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों के तहत मेंटेनेंस और सुरक्षा जांच की जा रही है। इस दौरान भक्तों को 1063 सीढिय़ां चढ़कर मंदिर पहुंचना होगा। प्रशासन मेले के सुचारू संचालन हेतु पूरी तैयारियों में जुटा है। कंपनी के मुताबिक आगामी 17 मार्च से 26 मार्च तक कंपनी ने रोपवे बंद करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर किया गया है। संचालक कंपनी रोपवे का मेंटनेंस कर रही है। गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि के त्यौहार में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजी मां शारदा देवी का मंदिर प्रशासन भी तैयारियों में लग गया है। चैत्र नवरात्र पर्व पर हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्तगण माता रानी की दर्शन करते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन भी यहां तैयारियों में लग गया है। साथ ही व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटा है। शारदा मंदिर तक पहुंचाने वाले रोपवे को आज 17 मार्च से बंद कर दिया गया है। इसके बाद रोपवे की शुरुआत आगामी 26 मार्च से होगी।
भक्तों को दर्शन के लिए चढऩी होंगी 1063 सीढिय़ां
एक जानकारी के अनुसार रोपवे सर्विस को अचानक बंद करने का कारण मेंटेनेंस बताया जा रहा है। दरअसल आज 17 मार्च से आगामी 26 मार्च तक रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान दर्शनार्थियों को माता के दर्शन के लिए 1063 सीढिय़ां चढऩी पड़ेंगी।
चैत्र नवरात्र में बढ़ जाती है भक्तों की भीड़
मां शारदा के दरबार में पूरे साल भीड़ रहती है। अपनी मनोकामनाओं को लेकर भक्त यहां आते हैं। वहीं चैत्र नवरात्रि के दौरान भक्तों की संख्या काफी अधिक बढ़ जाती है। नौ दिनों भक्त देश के अलग-अलग हिस्सों से मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन की टीम तैयारियों में जुट गई है।
नवरात्र की व्यवस्था में जुटा प्रशासन
आगामी दिनों में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन सजग है। मेले से पहले रोपवे का मेंटेनेंस किया जाना है। इसका ख्याल रखा जा रहा है कि मेले के दौरान कोई खामी नहीं आए। मेंटेनेंस के दौरान मशीनरी का मेंटेनेंस करने के साथ ही सिक्योरिटी चेक भी होगा। रोपवे ऑपरेट करने वाली दामोदर रोपवे कंपनी के प्रबंधन ने इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन को दी है। जिसके बाद से एडवाइजरी जारी कर सभी भक्तों को 9 दिनों तक रोपवे बंद रहने की जानकारी दी गई है।

Related Articles
-
कटनी रेलवे स्टेशन लूट: दिनदहाड़े यात्री से ₹3 हजार की लूट, सुरक्षा पर सवाल -
पितृपक्ष पर रानी कमलापति से गया के बीच कटनी होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्री दबाव को ध्यान में रखकर रेलवे का निर्णय -
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ ही गणेश विसर्जन के दौरान नगर निगम के अधिकारी भी रहे मुस्तैद, घूम घूम कर विसर्जन घाटों पर लेते रहे प्रतिमा विसर्जन की स्थिति का जायजा -
एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है, हद है”: न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की धृष्टता पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का करारा पलटवार -
सीबीएसई को मिला नया ‘कप्तान’: 2001 बैच के IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए अध्यक्ष; 4 महीनों में तीसरी बार बदला गया प्रमुख -
NASA का 3,500 करोड़ का ‘स्विफ्ट’ टेलीस्कोप बचाने का मिशन फेल: 250 करोड़ का ‘लिंक’ स्पेसक्राफ्ट जलकर नष्ट, नवंबर में धरती पर गिर सकता है दूरबीन -
रतलाम मंडल की नई पहल: स्टेशनों पर लंबी लाइनों से मुक्ति, एटीवीएम से QR कोड स्कैन कर तुरंत मिलेगा अनारक्षित रेल टिकट -
डिंडौरी में आफत की बारिश: उफान पर नर्मदा नदी, जोगी टिकरिया पुल डूबा; जबलपुर-अमरकंटक व शहडोल मार्ग बंद, सैकड़ों गांवों का संपर्क टूटा -
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 10 दिन चलेगा महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त -
मंडला में लोकायुक्त की रेड: 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े -
मानसून की विदाई के बीच देश भर में आफत की बारिश: MP, UP और बिहार समेत 10 राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट -
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘स्टेटहुड’ पर भारी हंगामा: उमर अब्दुल्ला ने पेश किया प्रस्ताव, 30 मिनट स्थगित रही कार्यवाही; बीजेपी पर साधा निशाना -
एम.पी. में सार्वजनिक परिवहन के नए युग का आगाज: CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कीं ‘सुगम परिवहन’ और ‘पीएम ई-बस सेवा’ -
पर्यूषण पर्व: श्री 1008 वांसपूज्य भगवान के निर्वाण के कल्याणक दिवस पर चढ़ाए गए लाड़ू -
कटनी में झमाझम बारिश: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम; अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट -
बारिश के बीच गणेश विसर्जन व्यवस्थाओं का जायजा: कलेक्टर-एसपी ने पीरबाबा कुंड का किया निरीक्षण -
हाथ में आवेदन, आंखों में उम्मीद’: स्लीमनाबाद जनसंवाद में कलेक्टर ने सुनीं 63 शिकायतें -
कटनी मार्बल की होगी देश-विदेश में ब्रांडिंग: कलेक्टर ने दिए GI Tag के लिए आवेदन और एसोसिएशन बनाने के निर्देश -
320 Km/h की रफ्तार में भी नहीं लगेगा झटका- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए भारत में पहली बार आ रही ‘स्विंग-नोज’ तकनीक -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 24 सितंबर को स्लीमनाबाद में आयोजित होगा शिविर, स्लीमनाबाद क्लस्टर की 12 पंचायतों और कौडिया क्लस्टर की 11 पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण