Site icon Yashbharat.com

बेटियों के खिलाफ संगठित षड्यंत्र पूर्वक चलाया जा रहा लव जिहाद, सकल हिंदू समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

IMG 20250517 WA0013 scaled

बेटियों के खिलाफ संगठित षड्यंत्र पूर्वक चलाया जा रहा लव जिहाद, सकल हिंदू समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदेश में बेटियों के विरुद्ध संगठित षड्यंत्र ‘लव जिहाद’ पर कार्यवाही की मांग करते हुए सकल हिंदू समाज के द्वारा गत दिवस मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने पहुंचे सकल हिंदू समाज के लोगों ने कहा की हाल ही में भोपाल के कॉलेज, उज्जैन के ग्राम बिछडोद, इंदौर में टेलीपरफॉरमेंस कर्मचारी द्वारा किया गया कांड, रावा के बिछिया थाने में विधर्मी के पूरे परिवार के द्वारा नाबालिग बच्चियों को फैसाने का षड्यंत्र, सागर, दमोह का मामला, मुरैना में कंप्यूटर कोचिंग संचालक द्वारा बालिकाओं के साथ किये गए दुष्कृत्य का मामला, राजगढ़ का मामला साथ ही साथ ही कटनी सहित हर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उजागर ‘लव जिहाद’ के सुनियोजित अपराधों ने प्रदेश के जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। इन मामलों में मासूम नाबालिग बालिकाओं, युवतियों यहाँ तक कि विवाहित महिलाओं को धर्म छिपाकर, छलपूर्वक प्रेमजाल में फंसाकर न केवल उनका शारीरिक शोषण किया गया, अपितु उनकी अस्मिता व आत्मसम्मान को भी गहरी चोट पहुंचाई गई है।

यह केवल कुछ व्यक्तियों द्वारा किया गया अपराध नहीं है; यह प्रदेश की बेटियों के विरुद्ध एक संगठित षड्यंत्र है। इन अपराधों के तार प्रदेश की सीमाओं के पार अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। यह स्थिति अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है, जिससे सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों पर आघात हो रहा है। सकल हिन्दू समाज मांग करता है कि इस समूचे षड्यंत्र का समूल उन्मूलन किया जाए। बेटियों की सुरक्षा और न्याय केवल तभी संभव होगा, जब इसकी गहन, निष्पक्ष और राष्ट्रीय स्तर पर जांच हो।

Exit mobile version