Site icon Yashbharat.com

पीथमपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान संभावित

Fire broke out in a nut-bolt factory: सीहोर में नट-बोल्ट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग के बाद हुए धमाके, बुझाने की कोशिश में लगी फायर ब्रिगेड

पीथमपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान संभावित। पीथमपुर सेक्टर-3 में प्लास्टिक पाइप की शुक्रवार की दरमियानी रात को प्लास्टिक के पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग सुबह तक लगी रही। कई किलोमीटर दूर से ही काला धुआं नजर आ रहा है। अब तक 12 फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी है पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

पीथमपुर की सिग्नेट कंपनी में गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात करीब 2 बजे आग लग गई। प्लास्टिक के पाइप और दाने होने के कारण आग लगातार बढ़ रही है। आग पर काबू पाने के लिए पानी के टैंकर के साथ ही, मुरम और रेती का ही उपयोग किया जा रहा है। पर आग लगातार बढ़ती जा रही है। 17 एकड़ में बनी कंपनी में खुले में सामान रखा हुआ है।

Exit mobile version