Site icon Yashbharat.com

Loktantra Senani Pension Yojna: सीएम शिवराज का एलान- लोकतंत्र सेनानीयों को 30 हजार मिलेगी पेंशन, मीसाबंदी का पूरा इलाज फ्री करएगी सरकार

Lokatantra Senani Pension

Loktantra Senani Pension Yojna: सीएम शिवराज का एलान- लोकतंत्र सेनानीयों को 30 हजार मिलेगी पेंशन, मीसाबंदी का पूरा इलाज फ्री करएगी सरकार, मीसाबंदी का पूरा इलाज फ्री करएगी सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए एलान किया है।  लोकतंत्र सेनानी दिल्ली में बने मध्य प्रदेश भवन में ठहर सकेगे। स्वतंत्रता सेनानी और लोकतंत्र सेनेानियों की पेंशन बढ़ोतरी की जाएगी। अब 25 के बजाएं 30 हज़ार रुपए पेंशन मिलेगी।

मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार को मीसाबंदीयों का सम्मलेन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं भी एक स्वतंत्रता सोनानी हूं। जब कोई सत्ता के मद में चूर होता है तो सब भूल जाता है। सीएम ने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि आपातकाल में यहीं हुआ। अपने आपको बनाकर रखने के लिए संविधान का गला घोंट दिया गया। अंग्रेजों और मुगलों के समान यह सब किया गया। उन्होंने कहा कि एक परिवार को सत्ता में बने रहना था।

सीएम ने कहा कि आज लोक विदेश में जाकर देश की आलोचना करते है। पीएम की आलोचना करते है। मैं पूछना चाहता हूं मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया। तुमने क्या किया?

तुम्हारे परिवार कने सत्ता में रहकर क्या किया? सीएम शिवराज ने कहा कि मैं हबीबगंज थाने में रात भर बंद रहा। आज उसे थाने का उदघाटन किया।

मुझे जब पीठ रहे थे तो मेरे मुंह से निकल गया कि मत मारो हमारी भी सरकार आएगी। तब बोले कि तुम्हारी संघियों की भी सरकार आएगी। उस समय अधिकारी ने कहा कि जब आएगी तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उस अधिकारी ने बाद में मुझसे मिलकर माफी मांगी।

सीएम शिवराज ने की ये घोषणाएं

Exit mobile version