Site icon Yashbharat.com

Loksabha Election 2019 : यहां समाजवादी पार्टी के प्रचार पर दो सिपाही लाइन हाजिर

police cyber new

आनन फानन एक पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में लिप्‍त दो सिपाहियों को शिकायत मिलने पर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया।
आजमगढ़। जिले में सरकारी मशीनरी के चुनाव प्रचार में लिप्‍त होने की जानकारी के बाद महकमे में हडकंप मच गया। आनन फानन एक पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में लिप्‍त दो सिपाहियों को शिकायत मिलने पर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया।

दरअसल सगड़ी स्थित जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट चौकी पर कार्यरत विक्रमा यादव व लाल बहादुर यादव की शिकायत मिली कि दोनों सिपाही समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। देर रात इस मामले का संज्ञान लेते हुए आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने लाटघाट चौकी पर कार्यरत दोनों ही सिपाहियों को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया।

वहीं क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि दोनों ही सिपाही बाजार में समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार करते रहे और उनके अधिकारियों को कानोकान खबर नहीं हुई। इस मामले में भाजपा के एक कार्यकर्ता के द्वारा उक्त सिपाहियों का वीडियो भी बनाया गया।

इस बाबत भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा आजमगढ़ जिला इकाई को सूचित किया गया। जिसके उपरांत आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा उक्त दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई की गई है। जिले में पुलिस कर्मचारियों द्वारा एक दल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने की चर्चा खूब हो रही है।

Exit mobile version