Site icon Yashbharat.com

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: PM आवास योजना में 8 हजार की रिश्वत लेते सरपंच पति गिरफ्तार, सचिव पर भी केस

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: PM आवास योजना में 8 हजार की रिश्वत लेते सरपंच पति गिरफ्तार, सचिव पर भी केस

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: PM आवास योजना में 8 हजार की रिश्वत लेते सरपंच पति गिरफ्तार, सचिव पर भी केस

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: PM आवास योजना में 8 हजार की रिश्वत लेते सरपंच पति गिरफ्तार, सचिव पर भी केस। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने सोमवार को ग्राम पंचायत भोमवाड़ा में सरपंच के पति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में पंचायत सचिव की भूमिका भी सामने आई है, जिसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: PM आवास योजना में 8 हजार की रिश्वत लेते सरपंच पति गिरफ्तार, सचिव पर भी केस

 PM आवास योजना की किश्त के नाम पर मांगी रिश्वत

लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, ग्राम भोगवाड़ा निवासी आवेदिका कविता यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि की अगली किश्त जारी करने के लिए पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह पंवार और सरपंच पति चिंताराम भोमारे द्वारा 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

 जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा

शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। तय योजना के तहत जैसे ही रिश्वत की राशि दी गई, टीम ने सरपंच पति को मौके पर ही पकड़ लिया।

सचिव पर भी मामला दर्ज

जांच में पंचायत सचिव की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। लोकायुक्त टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version