Site icon Yashbharat.com

राजधानी Bhopal में 2 शासकीय कर्मियों के यहां लोकायुक्त की कार्रवाई

images 32

भोपाल। राजधानी Bhopal  में 2 शासकीय कर्मियों के यहां लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। वल्लभ भवन में कार्यरत एक शासकीय कर्मचारी के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़)  निवास पर छापामार कार्रवाई कर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त पुलिस किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दे रही है।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सतपुड़ा भवन स्थित शिक्षा सचिवालय के तकनीकी शिक्षा विभाग में असिस्टेंट ग्रेड-1 रमेश हिंगोरानी के बंगले पर छापामार कार्रवाई की है। रमेश हिंगोरानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। लोकयुक्त की छह टीमों ने उनके निवास एवं गांधी नगर स्थित दो स्कूलों में जांच-पड़ताल शुरू की।
लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि गांधीनगर के दो स्कूलों में भी कुछ दस्तावेज मिले हैं। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जेवरात का भी आकलन किया जा रहा है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Exit mobile version