Site icon Yashbharat.com

lokayukta trap लोकायुक्त रीवा ने सरपंच और वार्ड सदस्य को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

images 2023 09 05T214130.776

lokayukta trap लोकायुक्त रीवा की बड़ी ट्रैप कार्रवाई में एक सरपंच को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार राजीव तिवारी पिता सीताराम तिवारी निवासी 143 एमआईजी फ्रेंड्स कॉलोनी सतना (म. प्र.) ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि संजीव लोचन सिंह, सरपंच ग्राम चुरहटा जनपद पंचायत रामपुर बघेलान जिला सतना तथा सुरेश कुमार साकेत, वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 16 ग्राम पंचायत चुरहटा जनपद पंचायत रामपुर बघेलान को  50,000 रुपए ग्राम चोरहटा स्थित पंचायत भवन में आरोपी सरपंच कार्यालय कक्ष में दबोचा।

चोरहटा पंचायत क्षेत्र में शिकायतकर्ता की भूमि को समतलीकरण करने की अनुमति देने के एवज में 2,50,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें से रिश्वत राशि की प्रथम किस्त 50,000 रुपए रिश्वत लेते आज आरोपी सरपंच संजीव लोचन सिंह एवं पंंच सुरेश साकेत को रंगे हाथ ट्रेप किया गया है। ट्रेप टीम में प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय रीवा प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक,  प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक, सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल थी।

Exit mobile version