Latestमध्यप्रदेश

Lokayukta Trap पटवारी ने सीमांकन के लिए मांगे 4000, लोकायुक्त ने रुपए लेते दबोचा

Lokayukta Trap आज सागर लोकायुक्त पुलिस ने 4000 की रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी पटवारी ने रिश्वत की यह रकम सीमांकन करने के एवज में मांगी थी।
जानकारी के अनुसार शांति विहार कालोनी रजाखेड़ी मकरोनिया निवासी सुधीर कुमार पाण्डेय पुत्र राम अवतार पाण्डेय ने ग्राम पामाखेड़ी की जमीन का सीमांकन कराने के लिये पटवारी अवध कुमार श्रीवास्तव से संपर्क किया था। पटवारी ने सीमांकन के एवज में सुधीर से रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की यह राशि जब सुधीर ने पटवारी राम अवतार पाण्डेय को ग्राम पमाखेड़ी तिराहा सागर पर दी तभी लोकायुक्त पुलिस ने उसे धर दबोचा।
लोकायुक्त ग्वालियर एसपी रामेश्वर सिंह ने बताया कि खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। कार्रवाई के दौरान उपुअ  प्रफुल्ल श्रीवास्तव, उपुअ मंजू सिंह, निरीक्षक रोशनी जैन, निरीक्षक रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम