Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

लोकायुक्त टीम ने सफाई दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ग्वालियर। लोकायुक्त टीम ने महिला कर्मचारी से रिश्वत लेते सफाई दरोगा को रंगे हाथों  गिरफ्तार किया।  महिला सफाई कर्मचारी से छुट्टी के एवज में दो हजार की रिश्वत लेते नगर निगम के सफाई दरोगा को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके पर ही आरोपी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

लोकायुक्त पुलिस से महिला सफाई कर्मचारी काजल वाल्मीकि ने शिकायत की थी कि निगम का सफाई दरोगा 4 दिन की छुट्टी के एवज में हाजिरी लगाने के लिए 5 सौ रुपए दिन के हिसाब से 2 हजार रुपए मांग रहा है।

जिस पर सच्चाई जानने के लिए लोकायुक्त टीम ने महिला कर्मचारी को एक रिकॉर्डर लेकर दो दिन पहले भेजा था, जिसमें सफाई दरोगा अनूप पारछे ने महिला सफाई कर्मचारी से रिश्वत मांगी और उसका ऑडियो रिकॉर्ड हो गया।

 

लोकायुक्त पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आज सुबह केमिकल लगाकर दो हजार रुपए भेजे जैसे ही आरोपी रिश्वतखोर ने पैसे के लिए महिला सफाई कर्मचारी को पड़ाव थाना क्षेत्र के जीडीए कार्यालय के सामने बुलाया। महिला सफाई कर्मचारी से दरोगा अनूप पारछे ने रिश्वत के 2 हजार रुपए लिए तो लोकायुक्त पुलिस ने मौके से ही रंगे हाथों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।रिश्वत के 2 हजार बरामद किया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी सफाई दरोगा अनूप पारछे को गिरफ्तार कर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी राघवेंद्र ऋषिश्वर डीएसपी लोकायुक्त ने दी।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम