Site icon Yashbharat.com

Lokayukta Raid In Satna: रीवा लोकायुक्त टीम ने SDO को 20 हजार की रिश्वत लेते रँगे हाथ किया गिरफ्तार

SATNA NEWS 1024x576 1

Lokayukta Raid In Satna: रीवा लोकायुक्त टीम ने SDO को अमृत सरोवर तालाब के बिल भुगतान के एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते रँगे हाथ गिरफ्तार  किया।

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग पा रही है, लोकायुक्त की टीम ने एमपी के सतना जिले में बड़ी कार्रवाई की है। यहां  लोकायुक्त पुलिस ने आरईएस में पदस्थ एसडीओ को रंगे हाथों 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

कार्यालय में दबिश दी

लोकायुक्त रीवा की टीम ने गुरुवार को जनपद पंचायत मैहर के कार्यालय में दबिश दी। ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (RES) के एसडीओ गिरीश कुमार मिश्रा को ट्रैप किया।

एसडीओ ने रिश्वत की यह रकम अमृत सरोवर तालाब के 2 लाख रुपए के बिल भुगतान के एवज में ठेकेदार सुरेश प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम घुरवाई तहसील मैहर से ली थी। बताया जाता है कि सुरेश प्रसाद के अमृत सरोवर तालाब निर्माण के कार्य के संबंध में 2 लाख रुपए की राशि का भुगतान लंबित था। उससे पेमेंट के लिए 10 फीसदी राशि बतौर रिश्वत मांगी गई।

सुरेश ने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ से की थी। शिकायत की तस्दीक के बाद लोकायुक्त टीम गुरुवार को मैहर पहुंची। एसडीओ ने सुरेश प्रसाद को रकम देने के लिए जनपद पंचायत कार्यालय बुलाया था। जैसे उसने रिश्वत की रकम एसडीओ को दी। टीम ने दबिश दे दी।

एसडीओ के होश फाख्ता हो गए

लोकायुक्त टीम को सामने देख रिश्वतखोर एसडीओ के होश फाख्ता हो गए। ट्रैप दल इंस्पेक्टर जियाउल हक के नेतृत्व में कार्रवाई करने पहुंचा था। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Exit mobile version