Site icon Yashbharat.com

Lokayukta Raid सरपंच ने व्यापारी से ढाई लाख रुपए की मांग की थी, 80 हजार नगद लेते लोकायुक्त ने यूं दबोचा

Big action by Lokayukta Sarpanch caught red handed taking 80 thousand rupees 1024x576 1

Lokayukta Raid इंदौर जिले के सिहसा गांव के सरपंच को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. आरोप है कि सरपंच ने फरियादी से 2 लाख 50 हजार रुपए की मांग की थी. पहले उसने व्यापारी से 1 लाख रुपए सालाना की मांग की. लेकिन इसके बाद सरपंच ने ढाई लाख रुपए की मांग शुरु कर दी जिससे तंग आकर फरियादी ने लोकायुक्त टीम से शिकायत की थी.

फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच को चंदन नगर पुलिस के हवाले कर दिया है. हालांकि सरपंच का कहना है कि उन्हें फसाया गया है. लेकिन जिस तरह से रंगे हाथ सरपंच को पकड़ा गया है,

लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल के मुताबिक, फरियादी ने कुछ दिनों पहले रिश्वत को लेकर सरपंच नारायण सिंह के खिलाफ शिकायत की थी. जिसके बाद पूरे मामले में सबूतों के आधार पर आज बुधवार को सिहसा गांव के सरपंच नारायण सिंह पर कार्रवाई की गई. नारायण सिंह पहले मछली पालन का काम करने वाले व्यापारी से 1 लाख रुपए सालाना की मांग करता था. लेकिन सरपंच का लालच बढ़ गया और उसने रकम बढ़ाकर 2 लाख पचास हजार रुपए कर दी.

Exit mobile version