Site icon Yashbharat.com

Lokayukta Raid लोकायुक्त छापे के दौरान पड़ोसी की छत पर छिपाया बैग, उसी में मिली सबसे ज्यादा रजिस्ट्री

images 32

इंदौर । लोकायुक्त पुलिस के छापे में करोड़ों की संपत्ति के मालिक निकले धार नगर पालिका के सहायक यंत्री देवेंद्र कुमार जैन का बड़ा बेटा राजदीप भी बड़ा ‘शातिर’ है।

दरअसल शनिवार को छापे के दौरान उसने अपने घर में रखी दर्जनों रजिस्ट्रियों को एक बैग में भरकर पड़ोसी की छत पर छिपा दिया था, लेकिन बैग अधिकारियों की नजर से बच नहीं पाया।

उसमें कई रजिस्ट्रियां मिली हैं। उधर लोकायुक्त पुलिस सोमवार को बैंकों को पत्र लिखकर जैन के खातों और लाकर की जानकारी मांगेगी। नगरीय प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर जैन को हटाने की मांग भी की जाएगी।

 

आयकर विभाग को देंगे सूचना

राजदीप के यहां मिली कई रजिस्ट्रियों में स्वजन के अलावा कई लोगों के नाम हैं। लग रहा है कि जमीन में दूसरे नामों से भी निवेश हुआ है। इस बात की तस्दीक की जा रही है। आयकर विभाग से भी जानकारी मांगी जाएगी।

 

 

Exit mobile version