Site icon Yashbharat.com

Lokayukt Rewa ट्रैप से तो बच गए टीआई साहब और महिला एसआई पर लोकायुक्त ने मिले साक्ष्य के आधार पर कर दी कार्रवाई

images 32

Lokayukt Rewa मध्यप्रदेश में लोकायुक्त लगातार अधिकारी कर्मचारियों को ट्रैप कर रहा बावजूद भ्र्ष्टाचार करने वाले बाज नहीं आ रहे। सबसे ज्यादा मामले पुलिस विभाग से हैं। ऐसा ही एक मामला रीवा जिले में सामने आया जिसमे एक टीआई तथा महिला एसआई पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। हालाँकि इन दोनों को लोकायुक्त की टीम रंगे हाथ नहीं पकड़ सकी टीआई तथा एसआई ट्रेप नहीं हुए लेकिन मौजूद साक्ष्य एवं शिकायत पर लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला

रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी सुनील गुप्ता निरीक्षक एवं रानू वर्मा उपनिरीक्षक शिकायतकर्ता सुखेंद्र सिंह भदोरिया पिता दिनेश सिंह भदोरिया निवासी ग्राम पोस्ट मझिगवां थाना बैकुंठपुर ने लोकायुक्त की कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। कि वह समान थाना क्षेत्र में होटल गेस्ट हाउस संचालित करने के एवज में प्रतिमाह थाना प्रभारी एवं सब इंस्पेक्टर 20 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। आरोपियों को शिकायतकर्ता पर शंका हो गई। या ट्रैप की कार्रवाई की जानकारी मिल जाने के कारण उपनिरीक्षक रानू वर्मा अवकाश पर चली गई थी। थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता थाने से बाहर रहे लिहाजा दोनो ट्रैप होने से बच गए, पर कार्रवाई से नहीं बच सके। लोकायुक्त तथा विभागीय स्तर पर दोनों की खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version