Site icon Yashbharat.com

Lokayoukta Raid: लोकायुक्त पुलिस ने गोविंदगढ़ थाना प्रभारी और एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

images 32

Lokayoukta Raid लोकायुक्त पुलिस ने रीवा में गोविंदगढ़ थाना प्रभारी एसएस बघेल को 10 हजार और एएसआई परिहार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रीवा एसपी नवनीत भसीन ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

रीवा में गोली चालन और लूट के मामले में एक आरोपी से मामला रफा-दफा करने के लिए थाना प्रभारी और एएसआई ने 13 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को कर दी।

बुधवार को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप करने की स्ट्रैटेजी बनाई और बघेल और परिहार को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद एसपी ने दोनों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं।

 

Exit mobile version