Site icon Yashbharat.com

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत के 57वां प्रांत अधिवेशन का हुआ लोगो विमोचन

IMG 20241028 WA0003 scaled

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत के 57वां प्रांत अधिवेशन का हुआ लोगो विमोच

कटनी -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत का प्रांत अधिवेशन जिला कटनी में 28, 29, 30 दिसंबर 2024 को संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अधिवेशन विद्यार्थी परिषद की अनोखी परंपरा का अंग है। प्रांत के प्रत्येक जिलों का प्रतिनिधित्व और इसके माध्यम से छात्र, छात्राओं एवं प्राध्यापक वर्ग देश की वर्तमान स्थिति से लेकर शिक्षा व्यवस्था पर सामूहिक चिंतन मनन करते हुये एक सकारात्मक पहल की ओर आगे बढ़ते हैं। नि:संदेह इस प्रकार के प्रांत स्वरूप के अधिवेशन समाज जीवन तथा शिक्षा के विकास में छात्रों की रचनात्मक भूमिका सुनिश्चित करता हैं।

 

एक लम्बी अवधी के बाद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यर्थी परिषद के इस परंपरागत प्रांत अधिवेशन का आयोजन करने सौभाग्य ऐतिहासिक, धार्मिक और औद्योगिक महत्वता रखने वाले कटनी को प्राप्त हुआ है। अभाविप का 57 वाँ प्रांत अधिवेशन दिनांक 28 से 30 दिसंबर 2024 को कटनी में संपन्न होने जा रहे हैं, जिसमें प्रांत के 24 जिलों से 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक सहभागी होंगे। इसके निमित्त अभाविप कटनी इकाई ने महाकौशल प्रांत के 57वां अधिवेशन का लोगो विमोचन किया | साथ ही कटनी जिले की व्यवस्था बैठक, प्राध्यापक भेंट एवं पूर्व कार्यकर्ता बैठक करते हुए होने वाले अधिवेशन पर चर्चा की गयी

 

जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. रघुराज किशोर तिवारी , प्रांत उपाध्यक्ष डॉ रुकमणी सिंह , प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता , क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख वसुंधरा सिंह , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह श्री संजय त्रिपाठी , विभाग संयोजक सीमांत दुबे , जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी , नगर मंत्री संजय कुशवाहा एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Exit mobile version