Lockdown Good News Update : संक्रमण की चेन टूटी, अब रिकवरी रेट 19.89 प्रतिशत से ज्यादा
भोपाल। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक दिन में 380 लोग सही हुए हैं। कोरोना संक्रमण से ठीक होने की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब रिकवरी रेट 19.89 प्रतिशत पहुंच गया है। जिला स्तर पर फोकस करते हुए अस्पतालों की क्षमता बढ़ाई गई है। सरकार की कोशिश है कि लोगों को अस्पताल न पहुंचना पड़े।
इसके लिए सभी को सोशल डिस्टेंसिंग और अनुशासन का पालन करना होगा।
कोविड हेल्थ सेंटर में आइसोलेशन की सुविधा बढ़ाई गई है।
होटल जैसे अन्य स्थानों पर क्वारैंटाइन की सुविधा शुरू की गई। सभी अस्पतालों में गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा दी जा रही है।
आईसीएमआर के निदेशक ने कहा कि प्लाज्मा डोनेट करने वाले लोग खुद सामने आ रहे हैं। यह गंभीर बीमारी नहीं है। अब 90-95 फीसदी लोग खुद ठीक हो रहे हैं।
आईसीएमआर निदेशक ने बताया कि अभी 4.5 फीसदी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। 3 मई के बारे में कहा नहीं जा सकता है। लॉकडाउन के बाद भी हमें कोविड और नॉन कोविड मरीजों के इलाज में सावधानी रखनी होगी। दोनों के लिए अलग-अलग अस्पताल रखने होंगे।
78 जिले ऐसे हैं जहां पहले संक्रमित पाए गए थे लेकिन अब पिछले 14 दिनों से कोई नया केस सामने नहीं आया है।