Site icon Yashbharat.com

Lockdown 5.0 : मध्यप्रदेश में लॉक डाउन 15 जून तक बढ़ाया गया

भोपाल। लॉकडाउन का पांचवां फेज आ गया। 4 फेज 31 मई को खत्म हो रहा है। इससे पहले मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुई लॉक डाउन को 15 जून तक बढ़ाने की घोषणा कर दी।

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया गया है , हालांकि इससे पहले केंद्र से बातचीत के बाद एक बात साफ हो चुकी थी कि देशबंदी के मामले में अब केंद्र सरकार की भूमिका ज्यादा नहीं होगी। राज्य फैसले लेंगे, कहीं सख्त तो कहीं रियायतों वाले। इसी के बाद एमपी ने यह फैसला लिया।

केंद्र गाइडलाइन के तौर पर अपनी बातें कहता रहेगा। उसे अमल में लाना राज्यों के जिम्मे होगा और इस तरह लॉकडाउन की लुकाछिपी जारी रहेगी।

Exit mobile version