चडडा ऑटोनॉमस कॉलेज के एलएल. बी. प्रथम सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम

चडडा ऑटोनॉमस कॉलेज के एलएल. बी. प्रथम सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणा

कटनी आर्ट्स एण्ड कामर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) के प्राचार्य डॉ जय चड्डा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रानी दुर्गावती विश्ववि‌द्यालयए जबलपुर द्वारा एलएल. बी. प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें उक्त महावि‌द्यालय के छात्र/छात्राओं ने विश्ववि‌द्यालयीन मेरिट लिस्ट में स्थान बनाते हुए तथा कटनी शहर का नाम रोशन करते हुए परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें एलएल.बी. प्रथम सेमेस्टर में प्रथम स्थान पूर्वी गांगरा, द्वितीय स्थान सोनाली रावलानी एवं तृतीय स्थान एकता गुप्ता ने प्राप्त किया।

चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर श्री देवाशीष चड्डा एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जय चड्डा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं, उनके अभिभावकों को ढेर सारी शुभकामनाऐं दर्दी तथा छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ-ही-साथ विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल उपाध्याय, विधि सहायक प्राध्यापिका डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, विधि सहायक प्राध्यापिका माला उपाध्याय, विधि सहायक प्राध्यापिका हेमलता पटेल, विधि सहायक प्राध्यापक जीतेन्द्र उपाध्याय की कड़ी मेहनत से छात्र/छात्राओं को यह सफलता प्राप्त हुई है। श्रेष्ठ शिक्षण पद्धति. मूट कोर्ट, पुस्तकालय, न्यायालय के शैक्षणिक भ्रमण, सेमिनार, कार्यशाला का आयोजन, श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण के कारण ही महावि‌द्यालय का श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम आया है।।

Exit mobile version