कटनी आर्ट्स, कॉमर्स एण्ड लॉ कॉलेज के एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची स्थान बनाया

कटनी आर्ट्स, कॉमर्स एण्ड लॉ कॉलेज के एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची स्थान बनाया

कटनी -विगत दिवस रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर द्वारा एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें कटनी आर्ट्स, कॉमर्स एण्ड लॉ कॉलेज (चड्डा कॉलेज) के छात्र/छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची स्थान बनाया। महाविद्यालय में अध्ययनरत एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सुश्री सोनाली रावलानी ने 71.66% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सुश्री मानसी तिवारी ने 68.16% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं छात्रा श्रीमती पूर्वी गांगरा ने 68.00% अंक प्राप्त तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

छात्राओं ने अपनी इस सफलता को श्रेय महाविद्यालय के श्रेष्ठ अध्यापन, मूट कोर्ट, पुस्तकालय, आंतरिक परीक्षा एवं प्राध्यापकों द्वारा समय-समय पर स्पेशल कक्षाऐं लगाने को दिया है।

 

महाविद्यालय डायरेक्टर एवं संचालक डॉ. जय चड्डा ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है जिसमें महाविद्यालय सदैव अग्रसर रहता है। उन्होंने महाविद्यालय के विधि प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, प्राध्यापिका माला उपाध्याय, हेमलता पटेल एवं सहायक प्राध्यापक शैलेज तिवारी को उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए बधाई दी तथा छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version