हर पल में निरंकार के प्रति समर्पित होकर जीवन जिएं- सतगुरु माता सुदीक्षा जी

हर पल में निरंकार के प्रति समर्पित होकर जीवन जिएं- सतगुरु माता सुदीक्षा जी

कटनी – जब हम हर पल में इस निरंकार प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पित भाव से अपना जीवन जीते चले जाते हैं तब वास्तविक रूप में मानवता के कल्याणार्थ हमारा जीवन समर्पित हो जाता है। ऐसा ही प्रेमा-भक्ति से युक्त जीवन बाबा हरदेव सिंह जी ने हमें स्वयं जीकर दिखाया’ यह आशीष वचन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा ‘समर्पण दिवस’ के पावन अवसर पर व्यक्त किये गये।

युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी की पावन स्मृति में ‘समर्पण दिवस’ समागम का आयोजन 13 मई को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के सान्निध्य में संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में हुआ जिसमें दिल्ली, एन. सी. आर. सहित पड़ोस के राज्यों से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने सम्मिलित होकर उनके परोपकारों को न केवल स्मरण किया अपितु हृदयपूर्वक श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इसके अतिरिक्त यह दिवस विश्वभर में भी आयोजित किया गया जहां सभी भक्तों ने बाबा जी की सिखलाईयों का स्मरण करते हुए उनके विशाल जीवन को नमन किया।इसी कड़ी में संत निरंकारी मण्डल कटनी द्वारा 13 मई सोमवार वो शाम 5.30 से 7.30तक सतसंग नागोद के संयोजक महात्मा अनूप सुंदरानी द्वारा सतसंग किया गया इसके बाद लंगर की व्यव्स्था की गई यह जानकारी कटनी संयोजक राजकुमार हेमननी ने दी।

मानवता के मसीहा बाबा हरदेव सिंह जी की सिखलाईयों का जिक्र करते हुए सतगुरु माता जी ने फरमाया कि बाबा जी ने स्वयं प्यार की सजीव मूरत बनकर निस्वार्थ भाव से हमें जीवन जीने की कला सिखाई। माता जी ने आगे कहा कि जब परमात्मा से हमें सच्चा प्रेम हो जाता है तब इस मायावी संसार के लाभ और हानि हम पर प्रभाव नहीं डाल पाते क्योंकि तब ईश्वर का प्रेम और रज़ा ही सर्वोपरि बन जाते हैं। इसके विपरीत जब हम स्वयं को परमात्मा से न जोड़कर केवल इन भौतिक वस्तुओं से जोड़ लेते हैं तब क्षणभंगुर सुख-सुविधाओ के प्रति ही हमारा ध्यान केन्द्रित रहता है।

Exit mobile version