Live world cup 2019:भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 269 का टारगेट

वर्ल्ड कप डेस्क। विश्व कप के आज अहम मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बेटिंग करते 268 रन बनाए।

विश्व कप के 34वां मैच में भारत का सामना वेस्टइंडीज से हो रहा है। मैनचेस्टर में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 268 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज को जीत के लिए अब 269 रन बनाने हैं।

India vs West Indies ICC World Cup 2019 Live Score Updates:

-47 ओवर के बाद टीम इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए हैं।

-46 ओवर में पांड्या-धौनी ने 10 रन बनाए और इस तरह भारत का स्कोर 229 पर 5 विकेट है।

-45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 219 रन पर 5 विकेट

-44 ओवर में भारतीय टीम ने 214 रन बना लिए हैं। इस दौरान क्रीज पर एमएम धौनी और हार्दिक पांड्या हैं जो अब रन गति को बढ़ाना चाहेंगे।

-43 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 204 रन बना लिए हैं।

-41 ओवर के बाद टीम इंडिया ने पांच विकेट पर 187 रन बना लिए हैं।

-39 ओवर के बाद टीम इंडिया ने पांच विकेट पर 184 रन बना लिए हैं।

-36  ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 171 रन बना लिए हैं।

–  23 वें ओवर में 6 रन आए। भारत का स्कोर 104/2।

–  होल्डर ने दूसरा मेडन ओवर डाला। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/1।

 14 ओवर का खेल खत्म। टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए।

 13 ओवर के बाद स्कोर में कोई इजाफा नहीं हुआ। होल्डर ने मेडन ओवर के साथ बॉलिंग की शुरुआत की।

– 12 ओवर के बाद स्कोर 62/1। कोहली आउट होने से बच गए।

– 11 ओवर के बाद भारतीय टीम ने पचास रन बना लिए। पहले झटके के बाद राहुल ने संभाली पारी।

–  9 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 44 रन बना लिए। कोहली और राहुल क्रीज पर जमे हुए।

 भारत 8 ओवर के बाद 38 रन पर। क्रीज पर विराट कोहली और केएल राहुल जमे।

– विराट कोहली मैदान पर पहुंचे। चौका मारकर खाता खोला। भारत 7 ओवर में 35 रन।

 भारत का पहला विकेट 29 रन पर गिरा, रोहित शर्मा 18 रन बनाकर केमार रोच का शिकार बने।

– भारत ने 5 ओवर में 24 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 9 और रोहित 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

– केएल राहुल और रोहित शर्मा ने भारत की शुरूआत की है।

 भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया।

भारत की धीमी शुरुआत

रोहित शर्मा व लोकेश राहुल इस वक्त अपनी पारी को जमाने के मूड में दिख रहे हैं और उनकी कोशिश है कि शुरुआती कुछ ओवरों में विकेट बचाई जाए। फिलहाल टीम इंडिया की शुरुआत तो धीमी ही है। तीन ओवर में भारतीय टीम ने सात रन बना लिए हैं।

भारतीय पारी की शुरुआत

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा व लोकेश राहुल ने किया है। पहला ओवर वेस्टइंडीज की तरफ से कॉर्टरेल फेंक रहे हैं। भारत ने एक ओवर में चार रन बना लिए हैं।

Exit mobile version