Live vijayraghavgarh mahotsav 2023 युवराज स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी की उपस्थिति में ऐतिहासिक विजयराघवगढ़ महोत्सव का भूमि पूजन
vijayraghavgarh mahotsav 2023 विजयराघवगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर आज का दिन भी एक नया इतिहास लिखने जैसा ही है। पहली बार यहां एक माह तक चलने विजयराघवगढ़ महोत्सव का आगाज आज श्री श्री 1008 युवराज़ स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी के द्वारा भूमि पूजन के शुभ कार्य से हुआ। 15 मई से 15 जून तक चलने वाले इस भूमि पूजन महोत्सव में समृद्ध ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने के लिए विविध आयोजन किये जायेंगे। पूरे विजयराघवगढ़ में इस एक माह में कला, शिल्प, संस्कृति, व्यापार, मनोरंजन और परंपराओं का संगम रहेगा। आज भूमि पूजन युवराज स्वामी जी की श्रेष्ठ उपस्थिति में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडे, भाजपा अध्यक्ष दीपक टण्डन, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, सुनील उपाध्याय यश पाठक आदि की उपस्थिति में किया जा रहा है।
पहले की अपडेट..
विजयराघवगढ़ क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत, अद्वितीय और जीवंत संस्कृति में उमंग और उत्साह भरने के लिए आयोजित हो रहे विजयराघवगढ़ महोत्सव मेले का श्री 1008 युवराज स्वामी श्री बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज के करकमलों से भूमिपूजन समारोह कुछ ही देर में शुरू किया जाएगा। 15 मई से 15 जून तक ग्राम बंजारी में विजयराघवगढ़ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। अगले एक माह विजयराघवगढ़ महोत्सव में कला, शिल्प, संस्कृति, व्यापार, मनोरंजन और परंपराओं का संगम रहेगा। भूमि पूजन के लिए युवराज स्वामी पहुंच चुके हैं।
Live vijayraghavgarh mahotsav 2023 युवराज स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी ने किया परशुराम जी की प्रतिमा स्थापना स्थल का अवलोकन
युवराज स्वामी ने उस स्थल का भी अवलोकन किया जहां भगवान श्री परशुराम जी की विशाल प्रतिमा की स्थापना की जानी है। सवामी युवराज जी को प्रतिमा स्थल के बारे पूरी जानकारी विधायक संजय पाठक ने दी तथा लोगों के द्वारा किये जाने वाले श्रमदान के संकल्प को बताया। इस अवसर पर पूर्व महापौर मातुश्री श्रीमती निर्मला पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, श्रीमती निधी पाठक आदि मौजूद थे।