LIVE Update Vikas Dubey Kanpur News: बच निकला विकास दुबे, साथी अमर दुबे एनकाउंटर में ढेर

LIVE Vikas Dubey Kanpur News: उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड क्रीमिनल विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में आते-आते रह गया।
खबर है कि वह फरीदाबाद की एक होटल में ठहरा था, लेकिन जब तक पुलिस दबिश देती, वहां से फरार हो गया। अब दिल्ली में अलर्ट किया गया है।
फरीदाबाद में विकास दुबे को शरण देने के आरोप में प्रभात और अंकुर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित विकास दुबे के ही गांव के रहने वाले हैं।
बता दें, विकास दुबे और उसके साथियों ने कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की है। तब से पुलिस उसके पीछे पड़ी है।
इस बीच, यूपी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हमीरपुर में विकास दुबे के साथी अमर दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया। यूपी एसटीएफ ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
फरीदाबाद में ऐसे फरार हो गया Vikas Dubey
पुलिस को सूचना मिली थी कि Vikas Dubey फरीदाबाद के बड़खल चौक स्थित एक होटल में छिपा है।
इसी आधार पर फरीदाबाद पुलिस की टीमों ने होटल पर छापा मारा और होटल को चारों तरफ से घेर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने वहां फायरिंग की बात कही है। पुलिस टीम ने होटल के एक-एक कमरे की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन Vikas Dubey वहां नहीं मिला।
Vikas Dubey के दो गुर्गे पुलिस के हत्थे लगे हैं। गुर्गे ने ही पुलिस को Vikas Dubey की कुछ घंटे पहले होटल में मौजूद होने की पुष्टि की। उसने बताया कि छापेमारी से काफी देर पहले विकास यहां से पैदल निकल गया था।
होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई। इसमें एक शख्स डीलडौल Vikas Dubey से मिलता जुलता है।