Site icon Yashbharat.com

Live Update: छत्तीसगढ़ में पीएम ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- पूत के पांव पालने में दिखते हैं

modi in karnataka rally 201856 1275 06 05 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे की शुरुआत छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से हुई जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इसके बाद वो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 डी के फलाकाटा-सलसलाबाड़ी खंड को चार लेन किए जाने की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी जलपाईगुड़ी में उच्च न्यायालय की नई सर्किट बेंच का भी उद्घाटन करेंगे।चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की पश्चिम बंगाल की रैली को लेकर टीएमसी हंगामा कर रही है।

Exit mobile version