Wednesday, May 20, 2026
Latest:
LatestPoliticsविधानसभा चुनाव 2018

LIVE: SC में सुनवाई शुरू, भाजपा के वकील ने सौंपी कोर्ट को चिट्ठी

नई दिल्ली/बेंगलुरु। कर्नाटक में गुरुवार भाजपा के बीएस येदियुरप्पा ने सीएम के रूप में शपथ ले ली लेकिन अंतिम फैसला बाकी है। कोर्ट में आज फिर इस मामले पर सुनवाई हो रही है। कोर्ट में भाजपा की तरफ से मुकुल रोहतगी कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं वहीं अभिषेक मनु सिंघवी कांग्रेस की तरफ से कोर्ट में मोजूद हैं।

  • सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने रोहतगी से पूछा कि क्या वो चिट्ठी लेकर आए हैं इस पर रोहतगी ने कोर्ट को हां में जवाब देते हुए चिट्ठी सौंप दी है।

  • इसे लेकर भाजपा के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि कोर्ट में हम मुख्यमंत्री का पत्र दिखाएंगे जो बताता है कि उनके पास समर्थन है। हॉर्स ट्रेडिंग का कोई मुद्दा नहीं है, यह अलग बात है कि कांग्रेस विधायकों को रिजॉर्ट ले जाया गया है।

  • इससे पहले बुधवार देर रात से गुरुवार अल सुबह तक सुप्रीम कोर्ट में दूसरी बार (याकूब मेमन केस के बाद) ऐतिहासिक रूप से सुनवाई हुई। कोर्ट ने कांग्रेस-जेडीएस की याचिका पर रातभर सुनवाई की, लेकिन येदियुरप्पा की शपथ पर रोक से इनकार कर दिया।

  • शपथ के बाद येदियुरप्पा व भाजपा ने जहां बहुमत साबित करने व पूरे पांच साल सरकार चलाने का भरोसा जताया है वहीं कांग्रेस ने येदियुरप्पा को एक दिन का सीएम बताया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply