Live Ram Mandir: कड़ाके की ठंड के कारण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे आडवाणी, जानें हर पल का अपडेट
Live Ram Mandir: कड़ाके की ठंड के कारण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे आडवाणी, जानें हर पल का अपडेट

Live Ram Mandir: कड़ाके की ठंड के कारण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आडवाणी शामिल नहीं होंगे । Ayodhya Ram Mandir: राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को बस अब कुछ चंद घंटे ही बाकी हैं। वह शुभ घड़ी अब दूर नहीं, जब रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी और भक्तों को उनके दर्शन हो पाएंगे। इस शुभ घड़ी का सदियों से राम भक्त इंतजार कर रहे थे। देशभर से कई वीवीआईपी अयोध्या में आ रहे हैं। 22 जनवरी के भव्य कार्यक्रम के बाद प्रभु श्री राम के द्वार सभी भक्तों के लिए खुल जाएंगे। 23 जनवरी से आप भी भगवान के दर्शन का लाभ उठा पाएंगे।
Ayodhya News Live Update: यहां देखें राम मंदिर का खूबसूरत वीडियो
अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की खूबसूरती देखने लायक है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से एक वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है।
PM मोदी का अयोध्या में आज का शेड्यूल
Ayodhya Ram Mandir Live। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:25 बजे स्पेशल विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह करीब 10:55 बजे हेलीकॉप्टर से राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर का भ्रमण करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2.10 मिनट पर PM मोदी अयोध्या में कुबेर टीला जाएंगे और सभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट आएंगे।
मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले, यह अत्यंत गौरव की घटना
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह अत्यंत गौरव की घटना है जब हमारी पीढ़ी भगवान राम को उनके जन्म स्थान पर विराजित होते देखेगी। घंटे भी नहीं, कुछ मिनट शेष रह गए हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज तक जीवन का एक संदेश जाने वाला है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने युगांतकारी दिन के लिए दी बधाई
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, ऐतिहासिक शहर अयोध्या, राम जन्मभूमि में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के इस युगांतकारी दिन पर बधाई। पूरे देश में राष्ट्रीय गौरव के पुनर्जागरण के जश्न के पल को देखकर खुशी हो रही है
एफिल टावर पर भी लगे ‘जय श्री राम’ के जयकारे
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दुनिया के कई देशों में भी उत्साह का माहौल है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में ख्यात एफिल टावर पर राम भक्तों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।
Ram Mandir News Live: इजरायली राजदूत ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले भारत को दी बधाई
अयोध्या। भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए भारत की जनता को बधाई दी है। नाओर गिलोन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दुनिया भर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या में राम मंदिर के जल्द दर्शन के लिए उत्सुक हूं, यकीनन वह मेरे पास मौजूद इस मॉडल से भी अधिक भव्य और सुंदर होगा।
लालकृष्ण आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल
खराब मौसम के कारण वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे। आपको बता दें कि खराब मौसम के कारण एलके आडवाणी का दौरा रद्द हुआ है। आडवाणी 96 साल के हैं। गौरतलब है कि RSS के पदाधिकारी कृष्ण गोपाल, राम लाल और आलोक कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचकर उन्हें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता दिया था।
पंजाब में निकाली गई शोभा यात्रा
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आज अमृतसर में ‘शोभायात्रा’ निकाली गई। इस शोभायात्रा में कई राम भक्तों को श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
गायक कैलाश खेर बोले, अयोध्या में ऐसा लग रहा है, जैसे देवलोक से बुलावा आया है
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या पहुंचे गायक कैलाश खेर ने कहा कि बहुत उत्साह है, ऐसा लग रहा है जैसे देवलोक से बुलावा आया है। आज का दिन इतना शुभ है कि न केवल भारत में बल्कि तीनों लोकों में उत्सव मन रहा है।
अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी अयोध्या रवाना
अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी मुंबई से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुए। देखें वीडियो
Ayodhya News Live: अनुपम खेर ने हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
अयोध्या। अभिनेता अनुपम खेर ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर अनुपम खेर ने कहा कि प्रभु राम के पास जाने से पहले हनुमान जी के दर्शन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हर स्थान पर प्रभु राम की मौजूदगी का अहसास हो रहा है।
माधुरी दीक्षित भी अयोध्या के लिए रवना
फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी पति श्रीराम नेने के साथ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुई। देखें वीडियो। इसके अलावा अभिनेता जैकी श्रॉफ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुए हैं।
प्राण प्रतिष्ठा से पहले यहां देखें पूजा अनुष्ठान की झलकियां
अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले के पूजा अनुष्ठान जारी है। यहां देखें इस पूजा अनुष्ठान की झलकियाँ।
अभिनेता चिरंजीवी भी अयोध्या के लिए रवाना
अभिनेता चिरंजीवी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह वाकई बहुत बढ़िया है, हमें लगता है कि यह एक दुर्लभ अवसर है। मुझे लगता है कि भगवान हनुमान, जो मेरे देवता हैं, ने मुझे व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। हम इस प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं।
किसी राजनीतिक दल के नहीं हैं भगवान राम: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि भगवान राम किसी राजनीतिक दल के नहीं है।
खूबसूरती से सजा राम मंदिर परिसर
अयोध्या में आज राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन है। इससे पहले यहां आप वीडियो में देख सकते हैं कि राम जन्मभूमि परिसर को कितनी खूबसूरती के साथ फूलों से सजाया जा सकता है।
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर बांटे गए लड्डू
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर भी उत्साह का माहौल है। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर के सदस्यों ने यहां राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में लड्डू बांटे। अमेरिका में रहने वाले प्रेम भंडारी ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हम इस जीवन काल में यह दिन देखेंगे।
अयोध्या में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे। वह दोपहर 12:05 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे सार्वजनिक सभा का कार्यक्रम है। दोपहर 2:15 बजे कुबेर टीला में भगवान शिव के दर्शन करेंगे।
साइना नेहवाल ने कहा- भगवान राम क मूर्ति को देखने का इंतजार
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचकर कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां आने का अवसर मिला। मुझे उस पल का इंतजार है जब हम मंदिर में जाकर भगवान राम की मूर्ति देखेंगे। हम चाहते थे कि हमारा भी कोई इतना बड़ा मंदिर हो। अब ये मंदिर खुलने वाला है। लोग आएं और मंदिर देखें। लोगों में मेहनत के साथ-साथ आस्था भी होनी चाहिए।
गायक सोनू निगम बोले- यह बहुत ही भावक कर देना वाला समय
गायक सोनू निगम ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा कि यह बहुत ही भावुक समय है। पूरे देश-दुनिया में हर्षोल्लास का माहौल है। एक अलग तरह की ऊर्जा महसूस हो रही है।
कवि कुमार विश्वास ने कहा- 500 साल की लड़ाई के बाद मिला मंदिर
राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह पर कवि कुमार विश्वास ने कहा कि इस पर राजनीतिक बहस उस समय की राजनीति का गलत कदम था। यह 500 साल की लड़ाई है। मौजूदा सरकार ने सब कुछ बदल दिया है, इसलिए लोगों का दुख अब खुशी और उत्साह में बदल गया है।
अवधपुरी अति रुचिर बनाई।
देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई॥ pic.twitter.com/V2sabn8XEN— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 22, 2024
त्रिपुरा के सीएम बोले- 500 साल के इंतजार के बाद बना मंदिर
राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह पर त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद राम मंदिर बना है। हम हमेशा ‘रामराज्य’ कहते हैं। ‘रामराज्य’ के दौरान हर कोई खुश था, इसलिए पीएम पूरे देश में ‘रामराज्य’ चाहते हैं। त्रिपुरा में भी लोग काफी उत्साहित हैं और दीये जला रहे हैं।
#WATCH | Punjab: 'Shobha yatra' being taken out in Amritsar, ahead of Pran Pratishtha ceremony of the Ram Temple in Ayodhya today. pic.twitter.com/6EfSbJhNDQ
— ANI (@ANI) January 22, 2024
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर पहुंचे अयोध्या, बोले- कल का दिन ऐतिहासिक
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा कि अयोध्या पूरी तरह से सज गई है। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। प्राणप्रतिष्ठा समारोह बहुत अच्छे से आयोजित होने वाला है।
उन्होंने कहा कि हम यहां भव्य राम मंदिर देखने, रामलला के दर्शन करने आए हैं। मुझे लगता है कि कल ऐतिहासिक होने वाला है। भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इसे देखने जा रही ही…मुझे लगता है कि हर कोई इसका इंतजार कर रहा है…
अभिनेता विवेक ओबेरॉय अयोध्या पहुंचे, बोले- यहां की हवा में ही है भक्ति
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि मैं पहली बार अयोध्या आया हूं। ऐसा लगता है कि अगर आप यहां सांस लेंगे तो ‘राम भक्ति’ आपके अंदर आ जाएगी। यहां बहुत ऊर्जा है। लोग बहुत खुश हैं। एक लहर है। यहां ‘भक्ति’ की भावना है और लोगों में बहुत उत्सुकता है कि रामलला 500 साल बाद अयोध्या लौट रहे हैं। मुझे लगता है कि भगवान राम ने हमेशा लोगों और समाज को जोड़ा है।
समारोह पर विवाद पर वे कहते हैं कि एक राजनीतिक तबका है जो ये सब कह रहा है। मुझे नहीं लगता कि आम लोगों को कोई दिक्कत है। आम आदमी खुश है।








