LIVE Rajsthan Politics Update: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने विधानसभा में जीता विश्वास मत

जयपुर, एजेंसियां। राजस्थान में महीनों से जारी खींचतान के बाद आज से विधानसभा के सत्र की शुरुआत हो गई । कांग्रेस ने विधानसभा में आज विश्वास मत प्रस्ताव पारित किया। वहीं, अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया है। ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही 21 अगस्त तक सदन को स्थगित किया गया है। वहीं, इसके पहले सीएम अशोक गहलोत ने सदन में बहस के दौरान कहा था कि सम्माननीय नेता प्रतिपक्ष को कहना चाहूंगा कि आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लो, मैं आपको कहता हूं कि मैं राजस्थान की सरकार को गिरने नहीं दूंगा।

इस बीच विधानसभा सत्र के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि सदन में मेरी सीट बदल दी गई है। उन्होंने बताया कि सदन में जहां मेरी सीट है, वह एक सीमा है उसके बाद विपक्ष की सीटें शुरू होती है और सरहद पर उसे भेजा जाता है जो मजबूत हो। विधानसभा में बहस के दौरान भाजपा और कांग्रेस ने जमकर हंगामा हुआ। बहस के दौरान कांग्रेस ने कहा कि सरकार को गिराने के भाजपा के प्रयासों को विफल कर दिया गया है।

 

सीबीआइ और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

विधानसभा में बोलते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि क्या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआइ और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का देश में दुरुपयोग नहीं हो रहा है? जब आप टेलीफोन पर बातचीत करते हैं, तो आप दूसरे व्यक्ति से फेसटाइम और व्हाट्सएप पर जुड़ने के लिए नहीं कहते हैं। क्या लोकतंत्र में यह अच्छी बात है ?

Exit mobile version