रायपुर। छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कई सौगातें दी। नया रायपुर में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भिलाई स्टील प्लांट में पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भिलाई इस्पात संयंत्र के विस्तारीकरण यूनिटों को राष्ट्र को समर्पित किया और आईआईटी की आधारशिला रखी।
भिलाई में सभास्थल पर पहले मुख्यमंत्री रमन सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना की जमकर तारीफ की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जगदलपुर के लिए घरेलू विमान सेवा की भी शुरुआत की।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले छत्तीसगढ़ी भाषा में लोगों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दो महीने पहले मुझे छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के पहले चरण की शुरुआत करने का सौभाग्य मिला था और आज मुझे छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट के विस्तारीकरण, आईआईटी, जगदलपुर विमान सेवा जैसी कई योजनाओं को शुरुआत करने का सौभाग्य मिला है।
उन्होंने कहा कि पहले बस्तर की बात होती थी तो बम बंदूक की चर्चा होती थी, लेकिन आज जगदलपुर में एयरपोर्ट खुलने की बात हो रही है। इस दौरान उन्होंने बस्तर को लेकर अटलजी के सपने की भी चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह की तारीफ की, जिन्होंने अटलजी के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की।
मेरे लिए नया नहीं है छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेरे लिए नया नहीं है। जब छत्तीसगढ़ बना था, तब से मैं इस प्रदेश में आता रहा हूं। बीते 20-25 वर्षों से मेरा छत्तीसगढ़ में लगातार आना होता रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भिलाई स्टील संयत्र को 22 हजार करोड़ की सौगात मिली है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रायपुर पहुंचे तो रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रमनसिंह सहित कई आला भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 10.230 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरे।
एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी सीधे इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे। इस अत्याधुनिक सेंटर से स्मार्ट सिटी नया रायपुर की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन जुड़ी रहेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यहां बच्चों से भी बात की।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भिलाई स्टील प्लांट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार से उतरकर अभिवादन कर रहे लोगों से भी मुलाकात की। लोगों का उत्साह देखकर प्रधानमंत्री मोदी भी कार का गेट खोलकर कार में खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करने लगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने भिलाई स्टील प्लांट में प्लांट पर आधारित मूवी भी देखी। प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान केंद्रीय इस्पात मंत्री और सेल चेयरमैन भी थे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भिलाई इस्पात संयंत्र से करीब एक बजे निकलकर जयंती स्टेडियम सभास्थल पर पहुंचे।
गौरतलब है कि भिलाई स्टील प्लांट में 55 साल के बाद कोई प्रधानमंत्री आ रहे हैं। इससे पहले 1963 में जवाहरलाल नेहरू यहां आए थे। भिलाई स्टील प्लांट में पीएम मोदी 20 मिनट तक रहे इस दौरान उन्होंने फौलाद बनाने की प्रक्रिया भी देखी।
-
Katni: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कटनी में खेल गतिविधियों और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन; वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच सम्मानित -
इंदौर में रिटायर्ड प्राचार्य साइबर ठगी के शिकार; फेसबुक पर सीरिया की महिला डॉक्टर बन की दोस्ती, कस्टम-RBI के नाम पर ऐंठे 6 लाख रुपये -
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’ -
PM Modi Central Asia Visit: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान यात्रा शुरू; जानिए मध्य एशिया के इन देशों में भारतीय 500 रुपये की कीमत कितनी हो जाती है -
Special Trains Extension: रेल यात्रियों को बड़ी राहत- रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन, सूरत-छपरा समेत 9 स्पेशल ट्रेनों की फेरे बढ़ाए; देखें नया शेड्यूल -
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर -
Western Railway MEMU Proposal: धार-टांडा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात; प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना चलेगी नई मेमू ट्रेन, पश्चिम रेलवे ने भेजा प्रस्ताव -
Bhind Snakebite News: भिंड में बड़ा हादसा; घर में खेल रही 5 साल की मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत -
सीएसपी सहित दोनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में पुलिस की दबिश, एसआईटी ने तेज कि जांच -
MP School Education News: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बड़ी पहल; मोहन यादव सरकार जल्द करेगी 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती -
अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल -
MP Teacher Eligibility Test: मध्य प्रदेश में TET परीक्षा को लेकर गहराया असमंजस; ग्वालियर में 3500 शिक्षकों की सूची अटकी, 2006-2008 के शिक्षक 30 अगस्त को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन -
Satna Rain & Railway News: शरभंग नदी के उफान से मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर थमी ट्रेनों की रफ्तार; सतना-चित्रकूट में भारी बारिश, ट्रैक पर पानी भरने से 11 से अधिक ट्रेनें प्रभावित -
Sonia Gandhi’s Memoir Dispute: सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ पर पेंगुइन से क्यों बिगड़ी बात? जानें लेखक और प्रकाशक के बीच विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी -
Weather Update: UP-बिहार और ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का मिजाज -
भेड़ाघाट में राजकुमार सोनी के घर वाशिंग मशीन पर बैठा मिला 5 फीट लंबा सांप; 3 दिन पहले सोफे के नीचे निकला था कोबरा -
पति की प्रेमिका ने ही रची थी राखी की हत्या की साजिश; रातीबड़ पुलिस ने खोला मर्डर केस, दो आरोपी गिरफ्तार -
54 दिन की जंग, PGI में टूटी सांसें: 1.46 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत, सेक्टर-34 से अगवा कर पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया था; आरोपी अब भी फरार - हनुमान प्रतिमा से 22 तोला वजनी चांदी का मुकुट उतार ले गए चोर, पुराने जिला न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी
-
कटनी में 25 सितंबर को गणेश विसर्जन पर रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश
