LIVE: मोदी–पुतिन प्रेस कॉन्फ्रेंस -भारत-रूस दोस्ती ध्रुव तारे जैसी, 2030 तक आर्थिक ब्लूप्रिंट पर सहमति; यूक्रेन मुद्दे पर भी खुलकर बातचीत

LIVE: मोदी–पुतिन प्रेस कॉन्फ्रेंस -भारत-रूस दोस्ती ध्रुव तारे जैसी, 2030 तक आर्थिक ब्लूप्रिंट पर सहमति; यूक्रेन मुद्दे पर भी खुलकर बातचीत

LIVE: मोदी–पुतिन प्रेस कॉन्फ्रेंस -भारत-रूस दोस्ती ध्रुव तारे जैसी, 2030 तक आर्थिक ब्लूप्रिंट पर सहमति; यूक्रेन मुद्दे पर भी खुलकर बातचीत।  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। रूसी राष्ट्रपति आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस-भारत की द्विपक्षीय बैठक का नेतृत्व करेंगे।

LIVE: मोदी–पुतिन प्रेस कॉन्फ्रेंस -भारत-रूस दोस्ती ध्रुव तारे जैसी, 2030 तक आर्थिक ब्लूप्रिंट पर सहमति; यूक्रेन मुद्दे पर भी खुलकर बातचीत
आज भारत-रूस के 23वें शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब हमारे द्विपक्षीय संबंध कई अहम पड़ावों से गुजर रहे हैं। 25 वर्ष पहले राष्ट्रपति पुतिन ने हमारी सामरिक भागीदारी की नींव रखी थी। उन्होंने इन संबंधों से निरंतर सींचा है। उनके नेतृत्व ने हर परिस्थिति में आपसी संबंधों को नई ऊंचाई दी है। भारत के प्रति गहरी मित्रता और अटूट प्रतिबद्धता के लिए मैं राष्ट्रपति पुतिन का आभार प्रकट करता हूं।

भारत-रूस की मित्रता ध्रुव तारे की तरह बनी रही। हम समय की कसौटी पर हमेशा खरे उतरे हैं। आज हमने इस नींव को और मजबूत करने के लिए सहयोग के सभी पहलुओं पर चर्चा की है। आज हमने 2030 तक के लिए एक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमति बनाई है। इससे हमारा व्यापार और निवेश संतुलित और टिकाऊ बढ़ेगा तथा सहयोग के क्षेत्र में नए आयाम जुड़ेंगे। भारत-रूस व्यापारिक फोरम में भी हमें शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह हमारे कारोबारी रिश्तों को नई ताकत देगा। इससे निर्यात, सह-निर्माण और सह-नवाचार के नए दरवाजे भी खुलेंगे।

01:21 PM, 05-DEC-2025
पुतिन बोले- यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए मिलकर काम कर रहे
द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए हम कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिनमें अमेरिका भी शामिल है। इस पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। बीते वर्षों में आपने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए काफी काम किया है। हम कई नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं, जिनमें उच्च तकनीक एयरक्राफ्ट, अंतरिक्ष और एआई जैसे क्षेत्र शामिल हैं।’

01:13 PM, 05-DEC-2025
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की सराहना की
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी यूक्रेन मुद्दे पर भारत के फोकस के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया। पुतिन ने कहा ‘हमारे रिश्ते ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं, लेकिन शब्द मायने नहीं रखते बल्कि सार महत्वपूर्ण है। हम सच में इसकी तारीफ करते हैं और आप निजी तौर पर यूक्रेन मुद्दे पर खास ध्यान देते हैं। LIVE: मोदी–पुतिन प्रेस कॉन्फ्रेंस -भारत-रूस दोस्ती ध्रुव तारे जैसी, 2030 तक आर्थिक ब्लूप्रिंट पर सहमति; यूक्रेन मुद्दे पर भी खुलकर बातचीत

01:05 PM, 05-DEC-2025
‘दुनिया ने कोरोना काल के बाद से कई संकट झेले’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कोरोनाकाल के बाद से आज तक दुनिया ने कई संकट झेले हैं। हम उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द दुनिया की सभी चिंताएं दूर होंगी और वैश्विक समुदाय के लिए नई उम्मीद पैदा होगी, जो दुनिया को सही राह में लेकर जाएगी।’

01:02 PM, 05-DEC-2025
‘शांति की राह पर चलकर ही दुनिया का कल्याण संभव’
पीएम मोदी ने कहा ‘यूक्रेन संकट को लेकर हम लगातार संपर्क में बने हुए हैं। एक सच्चे दोस्त की तरह आपने हमें समय-समय पर हर जानकारी दी। मेरा मानना है कि विश्वास एक बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा शांति की राह पर चलकर ही दुनिया का कल्याण किया जा सकता है। साथ मिलकर हमें शांति की राह पर आगे बढ़ना चाहिए। पिछले कुछ दिनों से जो कुछ हो रहा है, उससे मुझे विश्वास है कि दुनिया में जल्द शांति आएगी। LIVE: मोदी–पुतिन प्रेस कॉन्फ्रेंस -भारत-रूस दोस्ती ध्रुव तारे जैसी, 2030 तक आर्थिक ब्लूप्रिंट पर सहमति; यूक्रेन मुद्दे पर भी खुलकर बातचीत

Exit mobile version