FEATUREDLatestराष्ट्रीय

LIVE Mizoram Election Result Live: 27 सीटों के साथ ZPM को बहुमत, आज पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 1984 से कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट

LIVE Mizoram Election Result Live: 27 सीटों के साथ ZPM को बहुमत, आज पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 1984 से कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट  (एमएनएफ) सरकारें रही हैं। इस बार राज्य पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की नेतृत्व में बनी नई राजनीतिक पार्टी जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) बहुमत में आई है। वहीं, एमएनएफ के जोरामथांगा अपनी सरकार को बचाने में नाकामयाब रहे।

02:20 PM, 04-DEC-2023

जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पार्टी ने 27 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर लिया है। चुनावी परिणाम के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में जेडपीएम के प्रत्याशी लालडुहोमा का नाम सबसे पहले है। मुख्यमंत्री प्रत्याशी लालडुहोमा अपने चुनाव क्षेत्र सेरचिप सीट से 2,982 वोटों से जीत हासिल की है।

01:39 PM, 04-DEC-2023

चुनाव आयोग के नतीजों में जेडपीएम को बहुमत मिली है। अबतक पार्टी 25 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर चुकी है।

12:47 PM, 04-DEC-2023

आइजोल पूर्व 1 की सीट से मुख्यमंत्री जोरामथांगा हारे।

12:47 PM, 04-DEC-2023

सेरछिप: जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा, ‘मिजोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। निवर्तमान सरकार से हमें यही विरासत मिलने वाली है। हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने जा रहे हैं। वित्तीय सुधार आवश्यक है और उसके लिए हम एक संसाधन जुटाने वाली टीम बनाने जा रहे हैं।’

12:19 PM, 04-DEC-2023

अभी तक 13 सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं। जेडपीएम ने11 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं अन्य दो सीटें अलग अलग पार्टी के पाले में गई हैं। एक सीट पर एनएमएफ और एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

12:08 PM, 04-DEC-2023

Mizoram Election 2023: 20 से ज्यादा सीटों पर आगे जोरम पीपुल्स मूवमेंट
जोरम पीपुल्स मूवमेंट के उपाध्यक्ष डॉ. केनेथ चावंगलियाना ने कहा, ‘फिलहाल हम 20 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहे हैं। मुझे लगता है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।’

12:05 PM, 04-DEC-2023

Mizoram Election 2023: मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री हारे

चुनाव आयोग के अनुसार, मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री और एमएनएफ उम्मीदवार आर लालथंगलियाना दक्षिण तुईपुई सीट पर जेडपीएम के जेजे लालपेखलुआ से हार गए हैं। लालपेखलुआ को 5,468 वोट मिले जबकि मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार आर लालथंगलियाना को 5,333 वोट मिले।

11:39 AM, 04-DEC-2023

आइजोल वेस्ट II से जेडपीएम उम्मीदवार लालनघिंगलोवा हमार जीत गए हैं।
11:36 AM, 04-DEC-2023

जेडपीएम के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राज्य चुनाव में पार्टी बढ़त दर्ज करने के बाद सेरछिप में जश्न मनाने के लिए मिठाइयां मंगवाईं। बता दें, जेडपीएम ने अभी तक छह सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

10:49 AM, 04-DEC-2023

कौन कितने सीटों पर आगे

  1. जेडपीएम 27
  2. एमएनएफ 09
    3.कांग्रेस 01
  3. भाजपा 03
    10:45 AM, 04-DEC-2023
    मिजोरम चुनाव नतीजे: मुख्यमंत्री जोरामथांगा आगे चल रहे हैं। इन सीटों पर ये प्रत्याशी आगे चल रहे हैं…

सीट प्रत्याशी पार्टी

तुइवावल जेएमएस डाउंग्लिआना जेडपीएम
चलफिलह लालबियाकज़ामा जेडपीएम
तवी लालनिलावमा जेडपीएम
आइजोल उत्तर 1 आर लालजिरलियाना एमएनएफ
आइजोल उत्तर 2 वनलालथलाना जेडपीएम
आइजोल उत्तर 3 के सपडांगा जेडपीएम
आइजोल पूर्व 1 जोरामथांगा एमएनएफ
आइजोल पूर्व 2 बी लालछानजोवा जेडपीएम
आइजोल पश्चिम 2 लालरुआत्किमा एमएनएफ
आइजोल दक्षिण 1 सी. लालसाविवुंगा जेडपीएम
10:01 AM, 04-DEC-2023
Mizroam Election 2023 फर्स्ट रिजल्ट आया: ट्यिचांग सीट से जेडपीएम के प्रत्याशी डब्ल्यू चुआनावामा 871 वोटों से विजयी रहे। उन्होंने एमएनएफ के त्वानलुइया को हराया।

09:34 AM, 04-DEC-2023

शुरुआती रुझानों में चार साल पहले बनी जेडपीएम बहुमत पाती दिखी, लेकिन अब आंकड़ों में काफी बदलाव आ गया है। जेडपीएम बहुमत से दूर होते दिख रही है। सत्तासीन एमएनएफ कांटे की कड़ी टक्कर दे रही है।

09:23 AM, 04-DEC-2023

आइजोल की उपायुक्त नाजुक कुमार ने कहा, ‘हमने सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट के साथ मतगणना की शुरुआत की। हमने ईवीएम के पहले दौर से शुरुआत की है। सब कुछ शांतिपूर्ण हो रहा है। हमारे पास 12 मतगणना हॉल हैं। हम किसी भी विजय जुलूस और होने वाले किसी भी जश्न के लिए तैयार हैं। यहां पर सीएपीएफ और राज्य पुलिस तैनात हैं।’

08:50 AM, 04-DEC-2023

शुरुआती रुझानों में चार साल पहले बनी जेडपीएम को बहुमत मिली। वहीं सत्तासीन एमएनएफ को भारी नुकसान हुआ है।

 

Back to top button