Site icon Yashbharat.com

Live Madhya Pradesh Cabinet Expansion : 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

02 07 2020

Live Madhya Pradesh Cabinet Expansion : मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार 21 अप्रैल को 5 मंत्रियों की शपथ के बाद मंत्रिमंडल बना था। इसके बाद आज 2 जुलाई को सुबह 11 बजे भोपाल के राजभवन में एक बार फिर शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है, जिसमें 28 मंत्री शपथ लेंगे। मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगी। ये हैं कैबिनेट और राज्यमंत्रियों के नाम…

ये लेंगे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

ये लेंगे  राज्यमंत्री पद की शपथ

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है। दो दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंच रहा हूं। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में उपस्थित होने के बाद, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा।

इस बार कई नए चेहरे इसमें शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए लंबा मंथन चला। देर रात तक इसे लेकर सीएम हाउस में शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान कई विधायकों को सीएम हाउस बुलाया गया। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कोई भी असंतुष्ट न हो इसलिए पार्टी सभी को पहले से निर्णय से अवगत करा रही थी।

सुबह केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे।

अभी सरकार में ये हैं पांच मंत्री और उनके विभाग

Exit mobile version